News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मोदी@20 पर 6 सितंबर को उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेमिनार का आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 4, 2022  |  5:17 PM

861 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मोदी@20 पर 6 सितंबर को उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेमिनार का आयोजन WhatsApp

कुशीनगर । प्रधानमंत्री मोदी के 20 साल के राजनीतिक सफर पर लिखी किताब मोदी@20 पर मंगलवार 6 सितंबर को उदित नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेमिनार का आयोजन होगा जिसमें बतौर मुख्य वक्ता विधान परिषद सदस्य व भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र सिंह सम्बोधित करेंगे।उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र ने रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में सेमिनार की तैयारी बैठक में कहा। उन्होंने कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के लगातार 20 वर्षों ऐतिहासिक राजनीतिक सफर पर लिखी गई मोदी@20 पुस्तक पर कुशीनगर जिला में दो सेमिनार आयोजित किए जाने हैं। पहला 26 अगस्त को बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में पहले सेमिनार का सफल आयोजन हो चुका है जिसमें प्रबुद्धजनों ने प्रतिभाग किया था। दूसरे सेमिनार में विद्यार्थी और युवा वर्ग प्रतिभाग करेंगे।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

बैठक में पडरौना विधायक मनीष जायसवाल मंटू, जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, कार्यालय व्यवस्था प्रमुख भीखम प्रसाद आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking