News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय विशेष शिविर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 24, 2023  |  7:49 PM

630 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राष्ट्रीय सेवा योजना का सप्त दिवसीय विशेष शिविर WhatsApp
Responsive image

Advertisement

  • एनएसएस से मिलती है दायित्वों के निर्वहन की सीख: डॉ चंद्रशेखर सिंह

कसया/कुशीनगर। विद्यालय की कक्षाओं के अंदर विषय की शिक्षा प्राप्त होती है लेकिन राष्ट्रीय सेवा योजना की कैंप में जीवन और समाज की शिक्षा मिलती है। सामान्य पाठ्यक्रम हमारे ज्ञान में वृद्धि करते हैं लेकिन एनएसएस के कार्यक्रम हमारे अंदर समाज के प्रति दायित्वबोध में वृद्धि करते हैं। ऐसे कार्यक्रम हमारे अंदर देशभक्ति, समाज सेवा इत्यादि भावनाओं का विकास करते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना वह मंच है जहां आने वाली पीढ़ी को समाज के प्रति उसके दायित्वों का निर्वहन करना सिखाया जाता है।उपरोक्त बातें डॉ चंद्रशेखर सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन बौद्धिक सत्र में बोलते हुए कही। आपने स्वावलंबन और आत्मविश्वास किस तरह से व्यक्ति के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसको कहानी एवं उदाहरणों के माध्यम से स्वयंसेवकों को समझाया। बौद्धिक सत्र सत्र के विशेष अतिथि समाजसेवी श्री राकेश जयसवाल जी ने अपने छात्र जीवन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक के रूप में बिताए गए अनुभवों को स्वयंसेवकों के साथ साझा किया।

आपके लिए और..- चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की...

आपने बताया कि समाज में रहकर अपने साथ-साथ समाज हित के बारे में चिंतन करना और उसकी समस्याओं को निराकरण का हिस्सा बनना एनएसएस सिखलाता है। सत्र की अध्यक्षता कर रहे बीएड विभाग की प्रोफेसर कुमुद त्रिपाठी ने स्त्री स्वावलंबन विषय पर अपनी बात रखते हुए बताया कि भारत ने इस दिशा में बहुत प्रगति की है फिर भी बहुत सारे ऐसे क्षेत्र हैं जहां महिलाओं के साथ अभी भी बराबरी का व्यवहार नहीं किया जाता। उनको स्वावलंबी बनने हेतु प्रोत्साहित नहीं किया जाता।स्त्रियों को अभी भी पुरुष के सहचरी के रूप में देखा जाता है।जबकि एक महिला-पुत्री, पत्नी और माता के रूप में समाज एवं परिवार की धुरी होती है। वह किसी भी समाज की आधी आबादी होती है। बिना उसके आत्मनिर्भर हुए समाज कभी भी आत्मनिर्भर नहीं हो सकता।आपने बताया कि कोई भी समाज अगर खुद को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और शिक्षित बनाना चाहता है तो सबसे पहले उसे अपनी स्त्रियों को शिक्षित आत्मनिर्भर बनाना होगा। सत्र का संचालन स्वयंसेविका नंदिनी ने किया जबकि आभार ज्ञापन अनिकेत शर्मा ने किया। इस अवसर पर स्वयंसेवक आदर्श मिश्रा, पूजा कुशवाहा, गरिमा राव, शिवाली सिंह आदि ने व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन में विशेष सहयोग किया। इस अवसर पर संजय गौड़, फूलचंद, चंद्र प्रकाश, विवेक समेत कुल 150 स्वयंसेवकों उपस्थित रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking