News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सवारी भर रहे 55 वाहनों का शमन शुल्क अधिरोपित कर सात वाहनों को किया गया इंपाउंड

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 16, 2022  |  5:52 PM

498 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सवारी भर रहे 55 वाहनों का शमन शुल्क अधिरोपित कर सात वाहनों को किया गया इंपाउंड

कुशीनगर । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात माह नवंबर 2022 के क्रम में बुधवार क़ो यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा द्वारा जनपद न्यायालय रविंद्र नगर के मुख्य द्वार के सामने अवैध स्टैंड बनाकर सवारी भरने वाले ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा एवं शहर में बिना नंबर प्लेट,बिना ड्राइविंग लाइसेंस,बिना फिटनेस के वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई जिसमें कुल 55 वाहनों पर 226000 का शमन शुल्क अधिरोपित कर सात वाहनों को इंपाउंड किया गया, साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करते हुए.

वाहन चलाते समय ड्राईविंग लाईसेन्स के साथ निर्धारित गति-सीमा में पूरी सतर्कता एवं सावधानी से चालन हेतु प्रेरित किया गया तथा वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने, सड़क पर गलत तरीके से व अनावश्यक वाहन न खड़ा करने, निर्धारित पार्किंग स्थल का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा ओवरलोडिंग से बचने हेतु अनुरोध करते हुए यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking