News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आकर्षक मनोहारी झांकियों के साथ निकली शिव बारात; हर हर महादेव के नारों से भक्तिमय हुआ वातावरण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 18, 2023  |  2:39 PM

665 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आकर्षक मनोहारी झांकियों के साथ निकली शिव बारात; हर हर महादेव के नारों से भक्तिमय हुआ वातावरण
कसया/कुशीनगर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कसया नगर में गाजे बाजे, हाथी, घोड़े व आकर्षक मनोहारी झांकियों के साथ भव्यतम शिव बारात निकाली गई। जिसमें हर हर महादेव के गगन भेदी जयकारे वातावरण भक्तिमय हो गया। बारात में त्रिपुंड लगाए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जिनका नगर वासियों ने जगह जगह फूल बरसा कर स्वागत किया।
शनिवार को नगर के श्रीनाथ शिव मन्दिर से भव्य झांकियों से सजी झांकी के साथ निकले शिव बारात विधि विधान से पूजन अर्चन कर निकली। कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, पूर्व विधायक रजनीकान्त मणि त्रिपाठी, डॉ सीपी गुप्ता, पूर्व चेयरमैन कॄष्ण कुमार, ओमप्रकाश जायसवाल, राकेश जायसवाल, राजेश मद्धेशिया, डा. अनिल कुमार सिन्हा, लव मद्धेशिया, कुश मद्धेशिया, अमरचंद जायसवाल आदि के नेतृत्व में शिव बारात नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस शिव मंदिर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने फूल बरसा कर स्वागत किया। जहां पार्वती व शिव का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न कराया गया।
इस अवसर पर महन्थ त्रिभुवन शरण दास, पुजारी देवनारायण शरण दास, सुमित त्रिपाठी, सुदामा मद्धेशिया, सुरेश कुमार, सुखण्डी मद्धेशिया, रमेश, धीरज, संतोष जायसवाल, राजन मिश्रा, त्रिलोकीनाथ मिश्रा, राजू, मद्धेशिया, विजय जायसवाल, कन्हैया मद्धेशिया गुलाब मद्धेशिया, अनिल प्रताप राव, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, विवेक कुमार वर्मा, अवधेश सिंह, उपेंद्र राय सहित शिव गण रुप धारी भक्तों के साथ हजारों नर नारी शामिल रहे।

आपके लिए और..- कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार
कागजों में विकास, जमीन पर पानी’! हफुआ चतुर्भुज मनरेगा प्रकरण की जांच शुरू, अब कार्रवाई का इंतजार

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में मनरेगा के तहत कराए…

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ की 136वीं कड़ी

खड्डा, कुशीनगर। विकास खंड खड्डा के ग्राम सभा भुजौली स्थित शक्ति केंद्र भुजौली के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking