News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दो भाइयों के आपसी विवाद में चली गोली,आरोपी असलहे के साथ गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 6, 2021  |  9:24 PM

1,704 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दो भाइयों के आपसी विवाद में चली गोली,आरोपी असलहे के साथ गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर अंतर्गत पटहेरवा थाना क्षेत्र के इंदिरा बाजार चौराहे पर दो भाइयों के आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई व मां पर कट्टे से फायर कर दिया. लेकिन निशाना चूक जाने के चलते बड़ा हादसा टल गया. मौके पर पहुचीं 112 नंबर की पुलिस ने आरोपी को कट्टा सहित अपने कब्जे में ले लिया.।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार के गोपालगंज जिला के थाना गोपालपुर के सेमरा बाजार निवासी है. जो पटहेरवा थाना क्षेत्र के इंदिरा बाजार चौराहे पर जमीन खरीद कर कुछ वर्षो पूर्व मकान बना रखे थे. परिवार के सभी लोग बिहार में ही रहते थे, लेकिन कुछ दिनों से बड़े भाई से बंटवारे संबंधित विवाद के चलते छोटा भाई  अपने माता एक और मंदबुद्धि भाई के साथ इंदिरा बाजार में रहते थे। रविवार को दोपहर दोपहर के आसपास बड़ा भाई बिहार से यहां आया और अपने माता से रुपये की मांग करने लगा, तो उसकी मां ने कहा कि पैसा कहां दे. इसी बात को लेकर छोटे भाई से कहासुनी होने लगी. इसी बीच बड़े भाई ने अपने पास रखे बैग से कट्टा निकाल कर अपने मां पर फायर कर दिया. लेकिन निशाना चूक जाने से गोली दिवाल में लग गयी. छोटा भाई कुछ सोच ही रहा था कि उसने दूसरा गोली भी भर कर फायर कर दिया. लेकिन उसका दोनों निशाना चूक गया। जिससे बड़ी दुर्गटना होने से बाल बाल दोनों बच गए. गोली की आवाज सुनकर आज पास के लोग इक्कठे हो गये. उसी दौरान 112 नम्बर की पुलिस उधर से गुजर रही थी, तो लोगों ने पुलिसकर्मियों को आवाज देकर रूकवा लिया. पुलिस कर्मियों ने आरोपी को कट्टे के साथ अपने कब्जे में ले कर आरोपी भाई को हिरालत में लिया।. इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिस के कब्जे में है उसे भी चोट आयी है. मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी.

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking