कसया/कुशीनगर। नगर पालिका परिषद कुशीनगर अन्तर्गत वार्ड नम्बर 15 वीर सावरकर नगर स्थित टीचर कालोनी निवासी रहे वरिष्ठ कांग्रेसी व अधिवक्ता स्व0 जगदम्बा प्रसाद सिंह की नतिनी श्रेया सिंह ने अखिल भारतीय चिकित्सा सेवा प्रवेश परीक्षा (नीट) 2023 में 720 में 631 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। श्रेया को आल इंडिया स्तर पर 13189 रैंक हासिल हुआ है। श्रेया के पिता स्व0 सत्येंद्र सिंह पीसीएस अधिकारी थे जबकि माता किरण सिंह सरकारी सेवा में हैं।
श्रेया की सफलता पर मामा अजय प्रताप सिंह, उदयप्रताप सिंह, वशिष्ट चौधरी, एड ईश्वर सिंह, पूर्व जिपंस आनन्द सिंह, राजेश सिंह, एड जितेंद्र पटेल, अशोक सिंह, ओमप्रकाश सिंह, पीएन सिंह, प्रदीप सिंह, संजय सिंह, मनोज सिंह, लल्लन चौधरी, अभिषेक प्रताप सिंह, विश्राम सिंह, मुन्ना चौधरी, कृष कुमार सिंह गर्व, गिरिजेश सिंह, विजेंद्र सिंह, अजेन्द्र सिंह, योगेंद्र पटेल, अमरजीत सिंह सहित मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…