News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विशाल भंडारे व प्रसाद के साथ हुआ श्री राम कथा का समापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 14, 2022  |  6:21 PM

923 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विशाल भंडारे व प्रसाद के साथ हुआ श्री राम कथा का समापन

कसया/ कुशीनगर । कसया स्थित श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) में बारहवें वर्ष चल रहे दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का विशाल भंडारे व महाप्रसाद के साथ अंतिम दिन सोमवार को पूर्णाहुति हुई। भंडारे में कुशीनगर जनपद के साथ साथ देश के विभिन्न राज्यों व नेपाल राष्ट्र से आये हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रीराम महायज्ञ के साथ श्रीरामकथा व अखंड श्रीसीताराम नाम संकीर्तन को भी विश्राम दिया गया। महंत त्रिभुवन शरण दास व पुजारी देवनारायण शरण द्वारा यज्ञाचार्य, कथा व्यास व संकीर्तन कर रहे संतों की विदाई की गई एवं आयोजन में सहभागी बने सभी श्रद्धालुओं के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।

आपके लिए और..- कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ...

इसके पूर्व श्रीराम कथा के अंतिम दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास संघ एवं पतालपुरी पीठाधीश्वर पूज्य संत बालक दास महाराज ने श्रीराम कथा का रसपान कराते हुए सुंग्रीव को राजगद्दी दिलाना, हनुमान जी का सीता जी का पता लगाना, राम जी का सेना सहित लंका गमन, रावण वध व प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक का वर्णन किया। राज्याभिषेक के समय पूरा पंडाल खुशी से झूम उठा। कथा के माध्यम से बालक दास महाराज ने श्रद्धालुओं को संदेश देते हुए कहा कि प्रभु राम जी का जीवन पुत्र, भाई, पति, राजा इत्यादि सभी रूपों में आदर्श और अनुकरणीय है। वे स्वतंत्रता के समर्थक थे। उन्होंने किष्किंधा व लंका जीता लेकिन अपने अधीन रखने के बजाय सुग्रीव व विभीषण को राजा बनाया। वे समरसता के प्रतीक और छुआ छूत, अमीर गरीब, ऊंच नीच के भेद भाव से मुक्त थे। उन्होंने शबरी के जूठे बेर खाये तो केवट को भी गले लगाया। इसीलिए प्रभु राम को भारत के संस्कृति पुरुष और मर्यादा पुरूषोत्तम के नाम से विभूषित किया जाता है। प्रभु श्री राम का जीवन कल भी प्रासंगिक था, आज भी है और भविष्य में भी रहेगा। हम सबको श्रीराम कथा को आत्मसात करते हुए इसे जीवन में धारण करना चाहिए। इस दौरान संस्कार भारती के कलाकारों शिवम, हरिओम, नाजिया इत्यादि द्वारा प्रभु राम के राज्याभिषेक एवं राधा कृष्ण की अद्भुत झांकी नृत्य के साथ प्रस्तुत की गई।
कथा का प्रारम्भ यजमान ओंकार राय द्वारा यज्ञाचार्य रामजी पाण्डेय के निर्देशन में व्यास पीठ के पूजन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 हरिओम मिश्र द्वारा किया गया। यज्ञ मंडप परिक्रमा हेतु श्रद्धालुओं से भरा रहा।
इस अवसर पर बाल मुकुंद शरण दास, विष्णु शरण दास, पीएन पाठक, इन्द्र मिश्र, सुरेश गुप्त, मणि प्रकाश यादव, सच्चिदानंद, राहुल यादव, हृदयानंद तिवारी, महेश जायसवाल, अल्पना शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, विनयकांत मिश्र, बृजेश गौतम, शुभी, शाम्भवी, रमाशंकर कुशवाहा, आशुतोष चतुर्वेदी, ऋषिकेश मिश्र, प्रज्ञा राय, अभिलाषा मिश्रा, सुमित त्रिपाठी, अक्षय पांडेय, डॉ0 चंद्र शेखर सिंह, अमिय गुप्त, राधे यादव, सुरेंद्र पांडेय, अनमोल तिवारी, अमर चौरसिया सहित कई हजार लोग सम्मिलित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण

राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…

हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking