कसया/ कुशीनगर । नगर के श्री राम जनकी मठ मन्दिर परिसर में हो रहे श्री राम महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश के साथ आरंभ हुआ। कलश यात्रा में गाजे बाजे के साथ नगर के विशिष्ट जन शामिल हुए।
शनिवार की सुबह नगर के मठ में महिला, पुरुष, कन्याएं पहुंचनी शुरू हुई और विद्वान आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्याओं ने कलश सर पर धारण किया। यात्रा देवरिया मार्ग, हाइवे चौक, दीवानी कचहरी होते हुए बुद्धा मार्ग, बुद्धा घाट पहुंची। जहां कलश में कन्याओं ने जल भरा और बुद्धा गेट, हाइवे से वापस एनएच 28 बी से रामकोला मार्ग होते हुए अमिय चौक और वहां से गांधी चौक पहुंची जहां से मुख्य बाजार होते हुए मन्दिर पहुंची। जहां विधि विधान से यज्ञ वेदी की स्थापना की गई। कलश यात्रा में शामिल भक्तों ने नृत्य करते हुए जयश्रीराम के गंगन भेदी नारे लगाए। 6 फरवरी से श्री बालक दास त्यागी के श्री मुख से प्रभु श्रीराम की कथा का रसपान भक्त गण दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक करेंगे। महन्थ त्रिभुवन शरण दास ने बताया कि यज्ञ का समापन 14 फरवरी को पुर्णाहुति व विशाल भंडारे का साथ होगा।
इस अवसर पर पुजारी देवनारायण शरण दास, भाजपा नेता पीएन पाठक, डा. अमृतांशु शुक्ला, अक्षय पाण्डेय, मंटू जायसवाल, विनय राय, सुमित त्रिपाठी, राकेश जायसवाल, महेंद्र जायसवाल, सुनील गुप्ता, डा. योगेश्वर गुप्ता, इंद्र मिश्रा, विजय गुप्ता, महेश जायसवाल, कुश कुमार, ओमप्रकाश जायसवाल, राजेश मद्धेशिया, अमरचंद जायसवाल, गुलाब मद्धेशिया, सुरेश गुप्ता, दिनेश तिवारी, हरिओम मिश्रा, ओमप्रकाश वर्मा, राजन जायसवाल सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…
कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…
राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…
हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…