News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: श्रीमद् भागवत में समाहित है श्रीकृष्ण का दिव्य प्रकाश- आचार्य विनय

सुनील नीलम

Reported By:

Feb 17, 2023  |  6:39 PM

340 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: श्रीमद् भागवत में समाहित है श्रीकृष्ण का दिव्य प्रकाश- आचार्य विनय
  • श्रीमद् भागवत कथा का अंतिम दिन

कुशीनगर। श्रीमद् भागवत कथा श्रवण से निर्भयता, समरसता, नि:संदेहाता, आत्मबोध व परस्पर प्रेम का फल प्राप्त होता है। क्योंकि सवा सौ साल इस धरा धाम पर भगवान अपनी लीला करके अधर्मियों का नाश कर धर्म की स्थापना करके अपना दिव्य प्रकाश श्रीमद् भागवत में समाहित कर अंतर्ध्यान हो गए।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद,...

यह बातें समउर बाजार से सटे भगवानपुर में श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन गुरुवार की रात्रि कथावाचक आचार्य विनय पांडेय ने श्रोताओं को सुदामा प्रसंग सुनाते हुए कही। कथावाचक ने कहा कि कलियुग में जब शास्त्रों पर प्रहार, धार्मिक आस्था व धार्मिक व्यवस्था पर कुठाराघात होने लगेगा तब विधर्मियों का बोलबाला हो जायेगा। कलियुग की आयु मात्र आठ सौ साल शेष रहेगी तो भगवान कल्कि अवतार लेकर पुनः धर्म की संस्थापना करके संसार का कल्याण करेंगे। तब तक उद्धव जी व नारद जी भक्ति का प्रचार प्रसार करते रहेंगे। सुदामा प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए कथावाचक ने कहा कि शास्त्र संगत आचरण एवं सत्संग करने से जीव कामनाओं व इंद्रियों का दमन कर सुदामा बनता है। तब उसकी बुद्धि पत्नी रुपी सुशीला बनकर परमात्मा की ओर जाने के लिए प्रेरित करती है। भगवान उसे अपने बराबर बैठाते हैं और द्वारिकापुरी जैसे सुदामा पुरी का वैभव प्रदान करते हैं। सुदामा प्रसंग में भगवान के दीनबंधु नाम की सार्थकता सिद्ध हुई। पं. गिरीश नारायण मिश्र, पं नंद जी पाठक ने परायण किया। रमेश श्रीवास्तव, संत जी व राजू दास ने संगीत पर संगत की।

इस दौरान यजमान कृपाशंकर गिरी, उमाकांत सिंह, जिपंस राजन सिंह, कथावाचिका प्रियंका द्विवेद्वी, संदीप सुनीता, गीता, आरती, उमरावती गिरी, सुरेन्द्र पांडेय, रवीन्द्र पांडेय, रामाधार गिरी, संत जी यादव, गोपीचन्द्र यादव, जमुना यादव, कवींद्र, गोविंद,मनोज, रामायण गिरी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौके पर दो का हुआ निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…

नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking