News Addaa WhatsApp Group Join करें

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए कुल 21मामले

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 17, 2026  |  6:59 PM

366 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए कुल 21मामले

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील मुख्यालय पर स्थित सभागार भवन में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए कुल 21 मामले ,मौके पर हुआ 02का हुआ निस्तारण,शेष सम्बंधित को सौंपा गया।

आपके लिए और..- चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने...

शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत तहसील के सभागार भवन में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 21मामले आए। जिसमें से राजस्व विभाग से 11, पुलिस विभाग से 03,विकास विभाग से 02,अन्य विभाग से 05मामले आए जिसमें से राजस्व विभाग के 02 मामलो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान वार्ड न 14लोहिया नगर हाटा निवासनी कमलावती देवी ने बृद्वा पेंशन न मिलने के सम्बन्ध में शिकायत पत्र सौपा, हाटा के वार्ड नं 22 ढाढा बुजुर्ग निवासी उपेंद्र कुमार अंय ने नगरपालिका के जमीन पर वार्ड के एक दबंग व्यक्ति द्वारा शौचालय निर्माण के सम्बन्ध में शिकायत पत्र सौपा।

उपरोक्त लोगों ने बताया कि अधिकारियों ने हम लोगों के कार्यो को कराने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को लिखा है और आश्वासन दिया है ।उम्मीद है कि हम लोगों की समस्यायों का समाधान हो जाएगा,इस दौरान उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह ने कहा कि सम्बंधित अधिकारी मौके पर पहुच गुण-दोष के आधार पर समस्याओं का समाधान करें।इस दौरान क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर कुंदन सिंह तहसीलदार जया सिंह नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह,पुर्ति निरीक्षक संतोष कुमार दूबे ,नपाप से अजय राव उपनिरीक्षक दिव्याशू पांडेय सहित अंय तहसील व ब्लाक के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला मान-मनौव्वल; मौके पर जुटी भारी भीड़
शादी की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला मान-मनौव्वल; मौके पर जुटी भारी भीड़

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के सकरौली गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी…

चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking