News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: श्याम थाई टेरीटेक्ल टृस्ट ने किया दर्जनों गांवों में कम्बल वितरित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 11, 2023  |  6:33 PM

451 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: श्याम थाई टेरीटेक्ल टृस्ट ने किया दर्जनों गांवों में कम्बल वितरित
  • श्याम थाई टेरीटेक्ल टृस्ट के तत्वाधान मे दर्जनों गावों मे जरूरतमंदो मे वितरित किया गया कम्बल l 

कसया/कुशीनगर। श्याम थाई टेरीटेक्ल टृस्ट कुशीनगर  के निदेशक जितेन्द्र राय ने कहा कि ठंड बढ़ गयी है, ऐसे में कम्बल का वितरण करना स्वयं को सुखद अनुभूति का एहसास करा रहा है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

इस प्रकार के कार्य से समाज को नई दिशा मिलती है और सक्षम व संपन्न वर्ग के लोग इस प्रकार के कार्यक्रम को लेकर सजग हो जाते है। मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे। सर्दी के इस मौसम में गरीबों को गर्म कपड़े वितरण करना सच्ची मानव सेवा है। यह कम्बल हर उस गरीब व बुजुर्गों के लिए जीवन दायिनी साबित होगा, जिनके पास ठण्ड से बचने का और कोई उपाय नही है। इस गलन भरी ठंड में कंबल वितरण से बड़ा पुनीत कार्य कुछ नहीं हो सकता हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों, असहायों, जरूरतमंदों  को आवश्यकतानुरूप साधन मुहैया कराना सबका दायित्व है। जो लोग साधन सम्पन्न है, वे धर्मार्थ कार्य में हिस्सा लें ताकि कोई भी गरीब भूखा न रहे और सभी को अन्न, वस्त्र मिल सके। ठण्डक के मौसम में जरूरतमंदों में ऊनी वस्त्र का वितरण किया जाना चाहिए। यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी गरीब भूखा न रहे।

उन्होंने कहा कि गरीबों में कम्बल वितरण एक उत्कृष्ट कार्य है। हमारे यहां पर्व एवं त्यौहारों को दान और पुण्य के साथ जोड़ा गया है। गरीबों की सहायता सबसे बड़ा धर्म का कार्य है। समाज के लोग जरूरतमंदों को आवश्यकतानुरूप सहायता उपलब्ध कराए, यह समाज की सबसे बड़ी सफलता होगी। ऐसा प्रयास होना चाहिए कि सभी सुखी रहे, सम्पन्न रहें। क्षेत्र के गांव नकहनी, मदरहा,नरकटिया बाजार,परेवाटार,कुरहवा,भठही बाबू, चुरामनछपरा, नैकाछपरा सहित दर्जनों गांवों में लोगों को कम्बल वितरण किया गयाl 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking