कसया/कुशीनगर। एक दैनिक अखबार के पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में कसया थाना के एस आई मनोज वर्मा को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने मामले को संज्ञान लेते हुए शनिवार को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार देर रात एस आई को लाइनहाजिर कर दिया था।
शनिवार सुबह थाना दिवस में सीओ कुंदन सिंह से ग्रामीण पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष कृष्णमोहन पांडेय के नेतृत्व में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर घटना के सम्बंध में तथ्यों से अवगत कराया और एसआई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर सौंपी। सीओ की रिपोर्ट पर एसपी ने एसआई को निलंबित कर जांच बिठाई है। पत्रकारों ने रपट दर्ज नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।तहरीर के अनुसार शुक्रवार की शाम को पत्रकार नीरजधर द्विवेदी कसया बस स्टेशन के समीप सिंधी प्रोविजन स्टोर्स से कुछ सामान खरीद कर बुलेट मोटरसाइकल के साथ खड़े थे। इसी दौरान एसआई मनोज वर्मा सिपाही जीवनलाल व दो अन्य सिपाही के साथ आए और कहे कि तुम यहाँ क्यों खड़े हो और सिपाहियों के साथ पहुंचे गाड़ी का चालान करने की बात कहने लगे। प्रतिवाद के दौरान थाने लेकर आए और थाने में मारपीट व गालीगलौज करने लगे और मेरा पेन, मफलर, मोबाइल व 6500 रुपया निकाल कर लॉकअप में डाल दिये। इसी दौरान थाना प्रभारी आ गए और मुझे लॉकअप से बाहर निकाला और 3700 रुपया मात्र वापस कराया। पीड़ित ने चिकित्सकीय उपचार व परीक्षण कराकर थाना प्रभारी को तहरीर सौंपी है। ग्रामीण पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई पत्रकारों की बैठक में पीड़ित पत्रकार की एफआईआर न दर्ज होने की स्थिति में सड़क पर उतरकर आंदोलन का निर्णय लिया गया।
इस दौरान पत्रकार मिथिलेश्वर पांडेय, राकेश पांडेय, अजय मिश्र, डा. फैजुल हक़, बृज बिहारी तिवारी, हेमन्त चौरसिया, अशोक शुक्ल,मनीष मिश्र,विरेन्द्र यादव, मनीष यादव,अरुण राव, राज पाठक, विनोद गुप्ता, ओमप्रकाश पांडेय, मो0असलम आदि पत्रकार मौजूद रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…