News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कैम्पस सलेक्शन में ऑफिसर इंजीनियरिंग के पद पर सिद्धिदा प्रियदर्शीनी का हुआ चयन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 15, 2023  |  7:15 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कैम्पस सलेक्शन में ऑफिसर इंजीनियरिंग के पद पर सिद्धिदा प्रियदर्शीनी का हुआ चयन

कसया/कुशीनगर । विकास खण्ड कसया  में बाल विकास परियोजना अधिकारी रहे संजय कुमार की पुत्री सिद्धिदा प्रियदर्शीनी का कैम्पस सलेक्शन में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (महारत्न कंपनी) में ऑफिसर इंजीनियरिंग के पद पर 17 लाख के सालाना पैकेज पर चयन हुआ है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

शुरू से मेधावी रही सिद्धिदा प्रियदर्शीनी मालवीय नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जयपुर से सिविल इंजीनियरिंग की अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। उसने जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल, गोरखनाथ, गोरखपुर से हाईस्कूल व इंटर प्रथम श्रेणी से पास किया है। देवरिया जनपद के देवतहा के मूल निवासी संजय कुमार गोरखपुर में रहते हैं। वर्तमान में बांसगांव में बतौर सीडीपीओ तैनात हैं। वर्ष 2004 तक वह कसया में सीडीपीओ रहे और सिसवा – महन्थ में अपने भाई विजय शंकर पांडेय उर्फ राजू पाण्डेय के आवास पर रहते थे। राजू पांडेय ने बताया कि एचपीसीएल का कैम्पस सलेक्सन रिजल्ट में पांच का सलेक्सन हुआ है। जिसमें प्रियदर्शनी का चयन हुआ है। प्रियदर्शनी ने इसका श्रेय अपने पिता, माता स्व0 साधना मिश्रा व गुरुओं को अपनी सफलता का श्रेय दिया है।

चयन पर शिक्षिका अंजना सिंह, मुकेश तिवारी, बिपिन तिवारी, अखिलेश पांडेय, अरुण वर्मा, अजय सिंह, शिवांश पांडेय, वंशिका पांडेय पीहू, सत्यप्रकाश त्यागी आदि ने खुशी जतायी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking