कसया/कुशीनगर। आजादी का अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता सप्ताह के अन्तर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अहिरौली राजा के चौराहे पर रविवार को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस “एवं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित छायाचित्र और स्लोगन लिखकर लेकर मौन जुलुस निकाला गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव रहे
ब्रिटिश साम्राज्यवाद के अधीन वर्षों से परतन्त्रता की जंजीरों में जकडे भारतीय रणबाकुरों द्वारा स्वाधीनता हेतु 10 मई, 1857 को प्रारम्भ किया गया प्राणान्तक संघर्ष विभिन्न चरणों एवं विचारधाराओं के साथ निरन्तर प्रगति करता हुआ 15 अगस्त, 1947 को अपने लक्ष्य तक पहुॅंचा। देशभक्तिपूर्ण संघर्ष की इस वीरगाथा को समकालीन अभिलेखों एवं छायाचित्रों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता दिनेश जयसवाल कामता प्रजापति अजय शर्मा बिनोद सिंह चन्द्र वली गोड धनज्य मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहेl
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…