News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: हर हर महादेव के जयकारों से गुज उठा सिधुआं मंदिर; सावन के तीसरे सोमवार को शिवमंदिरों में उमड़ी भीड़

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 1, 2022  |  8:13 PM

657 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हर हर महादेव के जयकारों से गुज उठा सिधुआं मंदिर; सावन के तीसरे सोमवार को शिवमंदिरों में उमड़ी भीड़ WhatsApp

पडरौना/कुशीनगर। सावन के तीसरे सोमवार को जिले के सभी शिवालय हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा। व्रती महिलाएं और अन्य शिव भक्त भांग, धतूर, बेलपत्र, दूध, फूल आदि चढ़ाकर भगवान शिव से मनवांछित फल प्राप्ती की कामना की। दोपहर बाद शिवमंदिर में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक और भजन कीर्तन किया। इससे मंदिर परिसर में मेला जैसा माहौल रहा। बच्चे मेले में खिलौने और मिठाई की खरीदारी करते दिखे। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए पुलिस भी मुस्तैद रही।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

नगर से सटे सिधुआं मंदिर समेत आदि मंदिरों में सुबह से दोपहर बाद तक शिव भक्तों का तांता लगा रहा। इस दौरान कोतवाली पडरौना के उपनिरीक्षक उत्तम सिंह कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव, चौकी सिधुआं बाजार के दिवान सच्चिदानंद प्रजापति,बाबूराम के अलावा महिला कांस्टेबल सुनीता, रीना आदि मौजूद रहे। कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार प्राचीन शिवमंदिर बोलबम के नारों से गूंज उठा। सुबह चार बजे से ही शिव भक्तों का जत्थों आना शुरू हो गया, शिवभक्तों का रेला देर शाम तक चलता रहा। मंदिर में शिवभक्त दूध, गंगा जल, भांग, धतूरा, मधु आदि चढ़ाकर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद मंदिर में श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक और कीर्तन व भजन कर मनवांछित फल प्राप्ती की कामना की। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए मंदिर प्रशासन की तरफ महिला-पुरुष की अलग-अलग लाइन लगी थी। इनकी सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन के तरफ पर्याप्त मात्रा में पुलिस के जवान तैनात किए गए थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking