रामकोला/कुशीनगर। किसी समाज या राष्ट्र के विकास में वहां की युवा शक्ति मायने रखती है, लेकिन कुशीनगर जिले में बीते कुछ समय में ऐसा चलन देखने मिल रहा है, जो कुशीनगर की फिजा और भविष्य के लिए चिंताजनक व गंभीर है। जिले के पढ़े-लिखे और अच्छे परिवार से ताल्लुख रखने वाले युवा,अपराध के जाल में फंसते जा रहे हैं। इसके पीछे सिर्फ अपने शौक पूरा करना मात्र है। आपको बता दे, रामकोला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोर गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 8 बाइक भी बरामद की है।पकड़े गए वाहन चोरों के खिलाफ पूर्व में अपराधिक मामले दर्ज हैं और चोरी की वजह है शौक पूरा करना।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि गत 4 मार्च को मुखबिर खास के जरिए सूचना मिली कि धर्मसमधा देवी मंदिर के समीप चार व्यक्ति चार बाइक के साथ है और बैठकर आपस में बातें कर रहे है जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मै तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और घेराबंदी कर उन लोगों को पकड़ लिया तथा पूछताछ करने पर किसी ने वाहन से संबंधित कोई भी कागजात नही दिखा सका।जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उन लोगों ने बताया कि यह गाड़ियां चोरी की है और इसके अलावा भी चोरी की एक-एक बाइक घर पर रखी गयी है।ये सभी गाड़ियां गोरखपुर और कोतवाली पडरौना क्षेत्र से की गयी है तथा अपने शौक को पूरा करने के लिए चोरी की धंधा में हम लोग लिप्त है। चोरी की गई बाइक्स को सस्ते दामों पर बेचते और इस रकम को ऐशो आराम पर खर्च करते।
पुलिस ने वांछित नफीस पुत्र शहाबुद्दीन उम्र 20 वर्ष वार्ड नंं0 3 रामकोला नगर गिरफ्तार, गोविन्द पुत्र मुन्नीलाल उम्र 19 वर्ष सा0- पपउर गिरफ्तार,अभिषेक कुमार गौतम पुुुुत्र भोला उम्र 18 वर्ष सा0-जोगवलिया गिरफ्तार ,अमित कुशवाहा पुत्र सुरेश कुशवाहा उम्र 18 वर्ष परोरहा गिरफ्तार, राज पुत्र राजू पपउर एवं अगस्त पुत्र हरिलाल सा0 कुसम्हा, सभी थाना क्षेत्र रामकोला के निवासी के विरूद्ध पुलिस ने धारा 411/413 / 414/ 420/ 467/ 468/ 471 अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।अभियुक्तगण के खिलाफ इसके पूूर्व कोतवाली पडरौना और थाना कैन्ट गोरखपुर में धारा 379 पंजीकृत है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम में उ0नि0 मृत्युन्जय सिंह,हेे0का0 अमित सिंह, हे0 का0 लक्ष्मण सिंह, का0 शिवा सिंह, का0 शुभेेेन्दु उपाध्याय मौजूद रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…