कसया/कुशीनगर। बढ़ती ठंड ने जरूरतमंदों की दुश्वारियां बढ़ा दी है। जरूरतमंदों पर ठंड का प्रभाव कम पड़े इस निमित्त नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पूर्व की भांति सक्षम लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वे गर्म कपड़े जैसे कम्बल, स्वेटर, शॉल, टोपी इत्यादि जरूरतमंदों या संस्थान को भेंट करें,जिससे जरूरतमंदों को समय से उपलब्ध कराकर ठंड के प्रकोप से बचाया जा सके।
संस्था के आग्रह को स्वीकार कर नपाप कुशीनगर के वार्ड नं.10 बाल्मीकिनगर के बरवा जंगल निवासी समाजसेवी प्रशांत चतुर्वेदी (कामोद बाबा) ने जरूरतमंदों को स्वय कम्बल दान करने के साथ -साथ गुरुवार को नयी दिशा संस्थान को अपने क्षेत्र के अन्य जरूरतमंदों हेतु 125 कम्बल भेंट किया।कम्बल भेंट करते हुए श्री चतुर्वेदी ने कहा कि ईश्वरीय कृपा से हम और हमारा परिवार जरूरतमंदों के लिए कुछ करने में सक्षम है। इसलिए संस्थान को भी कम्बल भेंट किया है और उम्मीद है प्रत्येक कम्बल वास्तविक जरूरतमंद तक पहुँचेगा। उन्होंने मानवता को बचाये रखने हेतु आगे भी हर सम्भव मदद की बात कही।
इस मौके पर इन्द्र कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव सीए अंजनी, नंदन सिंह, विवेक पाल, सत्यम चतुर्वेदी इत्यादि लोग मौजूद रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…