News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ठण्ड से बचाव को आगे आएं समाजसेवी और संस्थाएं- पवन उपाध्याय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 24, 2022  |  7:06 PM

609 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ठण्ड से बचाव को आगे आएं समाजसेवी और संस्थाएं- पवन उपाध्याय
  • शीतलहर का प्रकोप: उच्च न्यायलय के अधिवक्ता ने जलवाया अलाव

कसया/कुशीनगर। बढ़ते शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए राजकोकिल सेवा संस्थान के अध्यक्ष व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता पवन उपाध्याय ने जौरा बाजार चौराहे पर ठण्ड से बचाव के लिए क्षेत्रीयजनों के लिए अलाव की व्यवस्था की और समाजसेवी, संस्थाओ से इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने का आग्रह किया।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री उपाध्याय ने कहा कि आते जाते राहगीरों व विद्यालय जाने वाले बच्चों को ठंड़ के कहर से बचाने के लिए अलाव बेहद जरूरी है। उन्होंने सड़़क किनारे‚ चट्टी चौराहों पर रहने वाले राहगीरों व विद्यालय जाने वाले बच्चों का दर्द समझते अलाव जलवाया। बता दें कि ठंड से बचाव को लेकर शासन द्वारा प्रशासन तहसील व नगर स्तर पर अलाव की व्यवस्था कर दी जाती है पर ग्रामीण स्तर पर इसकी व्यवस्था नही हो पाती है। बीते शुक्रवार की सुबह 9 बजे जौरा बाजार से 28 किलोमीटर दूर देवरिया जिले के गौर कोठी गोसाईं टोला से दही खरीदने आये विशाल गिरी, प्रदीप गिरी, मंटू गिरी और प्रमोद गिरी ठंढ के शिकार हो गए। जौरा बाजार के चाय दुकानदार भगवान ने श्री उपाध्याय को दुरभाष के माध्यम बताया। संस्थाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने लकड़ी खरीदकर अलाव का समुचित प्रबंध कराया। जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं। प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जयसवाल ने कहा कि यह कार्य अनुकरणीय है। जल्द ही प्रधानों से कहकर ग्रामीण स्तर पर अलाव की जलाने की ब्यवस्था की जाएगी।

इस दौरन स्कूली बच्चों के साथ अब्दुल समद अंसारी, कविता, कुशवाहा, शर्मिला कनौजिया, राजा, छोटे,टीपू,भोला इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking