कसया/कुशीनगर।तहसील क्षेत्र अंतर्गत फाजिलनगर के ग्राम कटेया मैनुद्दीन में सार्वजनिक पोखरी से जेसीबी मशीन द्वारा मिट्टी कटवाने का कार्य किया जा रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि मिट्टी कटाई का कार्य मनरेगा मजदूरों से न कराकर मशीनों द्वारा कराया गया है, जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
उक्त ग्राम सभा में स्थित पोखरे से 30 मई की रात ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव द्वारा जेसीबी मशीन से मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा था। इसकी जनकारी जब ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीण मौके पर पहुच कर इसकी सूचना एसडीएम कसया को दिए । सूचना देने के बावजूद भी मिट्टी कटाई का कार्य नही रुका और सैकड़ो टाली मिट्टी निकाल लिया गया । अगले दिन ग्राम सभा निवासी अजय कुमार सिंह ने उपजिलाधिकारी कसया को शिकायती पत्र देकर यह आरोप लगाया है कि जिस कार्य को मनरेगा मजदूरों द्वारा कराया जाना था उस कार्य को जेसीबी व अन्य मशीनों द्वारा कराया जा रहा है । इसके पूर्व भी गांव में बने पंचायत भवन के जमीन पर मनरेगा मजदूरों द्वारा कार्य न कराकर अन्य मशीनों की सहायता से कार्य कराया गया है जो कहीं न कही मनरेगा मजदूरों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है और सरकार के मंशा के अनुरूप उनको कार्य नही मिल पा रहा है l
उक्त शिकायत करता ने इन सभी बिन्दुओ पर जांच कराकर उचित कार्यवाही करने की मांग किया है। इस बावत उपजिलाधिकारी कसया रतनिका श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संज्ञान में है जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…