News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कुछ अराजक तत्वों ने चोरी से दुर्गा जी की मूर्ति को किया खंडित

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 20, 2021  |  4:38 PM

1,193 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कुछ अराजक तत्वों ने चोरी से दुर्गा जी की मूर्ति को किया खंडित WhatsApp
Responsive image
  • पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर किया शांत

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्ही ग्राम पंचायत के पोखरे पर स्थित प्राचीन बामत माता मंदिर में संगमरमर की स्थापित मूर्ति की कुछ हिस्से को चोरी से अराजक तत्वों द्वारा खंडित कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। मूर्ति खंडित होने की सूचना पर मंदिर परिसर में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और आक्रोश व्यक्त करने लगी। सूचना पाकर मौके पर रामकोला पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन करने लगी।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुस्मही गांव स्थित विशाल पोखरे के तट पर देवी देवताओं का कई प्राचीन मंदिर है। पोखरे के पूर्वी तट पर दुर्गा जी (बामत माता) का एक छोटा सा मंदिर है। मंदिर में माता दुर्गा की संगमरमर की दो प्रतिमाये हैं जिसमें एक प्रतिमा बड़ी है तथा दूसरी छोटी है। गांव के ही हरिहर सिंह मंदिर की साफ – सफाई और पूजा अर्चना करते हैं।प्रतिदिन पूजा के बाद मंदिर में ताला लगा दिया जाता है। सोमवार को सुबह जब पुजारी मंदिर की साफ सफाई करने पहुंचे तो देखा कि मंदिर में स्थापित माता की संगमरमर की छोटी मूर्ति क्षतिग्रस्त है।किसी अराजक तत्वों द्वारा मूर्ति के सिर और दो हाथ तोड़ दिया गया है। पुजारी द्वारा इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।मूर्ति खंडित होने की घटना आम होते ही भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आक्रोश व्यक्त करने लगे।मामला तूल पकड़े इससे पहले ही कुछ लोगों ने सूझ- बूझ दिखायी।घटना की सूचना रामकोला पुलिस को दी।सूचना पाते ही मौके पर रामकोला थाने के एसआई रामचंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गये और घटना की तहकीकात शुरू कर दी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking