News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: स्कूल के लिए निकला सिपाही पुत्र लापता,माँ ने थाने में तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग…स्कूल के डायरेक्टर ने बताया चार दिन से स्कूल नहीं आया छात्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 10, 2023  |  8:04 PM

149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्कूल के लिए निकला सिपाही पुत्र लापता,माँ ने थाने में तहरीर देकर की कार्यवाही की मांग…स्कूल के डायरेक्टर ने बताया चार दिन से स्कूल नहीं आया छात्र

कसया/कुशीनगर । स्थानीय नगर थाना कसया अंतर्गत  यूपी पुलिस में तैनात एक सिपाही का पुत्र स्कूल पढ़ने गया और शाम तक घर वापस नहीं लौटा l  परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया हैं l

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

मिली जानकारी के अनुसार उ. प्र.पुलिस  में नियुक्त सिपाही राजेंद्र यादव महाराजगंज  जनपद में तैनात हैं, जिनका परिवार कसया पुराना थाना के सरकारी आवास में रहता हैंl उक्त सिपाही राजेंद्र का 16 वर्षीय पुत्र प्रिन्स कुमार यादव नगर के जीवनदीप स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र हैं, जो शनिवार सुबह 8:00बजे घर से स्कूल बस से पढ़ने के लिए गया था, जो शाम तक घर नहीं पहुँचा। परिजन काफी खोजबीन किए लेकिन पता नही चलने पर युवक की माँ तारा देवी ने कसया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं । युवक की माँ तारा  देवी ने तहरीर में बतायी हैं कि मेरा पुत्र शनिवार को नगर के देवरिया मार्ग स्थित जीवन दीप सेंट्रल स्कूल में 10 वी का छात्र है। शनिवार को सुबह 8 बजे स्कूल पढ़ने के लिए बस से आता जाता था। शाम को वापस नहीं आया। काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका।युवक की माँ ने  थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जबकि  स्कूल के डायरेक्टर जेपी यादव से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि उक्त युवक चार दिन से स्कूल नहीं आया l स्कूल में परीक्षा चल रहा हैं l इस संबंध में थानाध्यक्ष डॉ.आशुतोष तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में जाँच -पड़ताल की जा रहीं हैं l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking