News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सपा की जिला कमेटी पिछड़ा वर्ग की बैठक सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 8, 2023  |  7:52 PM

132 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सपा की जिला कमेटी पिछड़ा वर्ग की बैठक सम्पन्न WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । समाजवादी पार्टी जिला इकाई कुशीनगर के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक रविवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह सैथवार की अध्यक्षता में लोहिया भवन कार्यालय पर सम्पन्न हुई l

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष तूफानी निषाद ने ब्लॉक एवं विधानसभा कमेटी बनाने और सम्मेलन कराने पर जोर देते हुए कहा कि ब्लॉक से लेकर विधानसभा स्तर तक कार्यकर्ता कमेटी को मजबूत करें, तभी आगामी लोकसभा 2024के चुनाव को मजबूती से लड़ क़र भाजपा को हराएँगे l विपक्ष की एक जुटता से सरकार बौखला गयीं हैं, और आनन फानन में विपक्ष पर कार्यवाही कर रहीं हैं l कार्यकर्ताओ के बल पर ही पार्टियां चुनाव जीतती हैं l इस दौरान पार्टी में शामिल नए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ को प्रदेश उपाध्यक्ष ने बधाई एवं शुभकामनायें दिया l इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभाओ में विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में निर्गत बैठक व प्रभारियों के नियुक्ति का भी निर्देश दिया l

इस दौरान जिलाध्यक्ष शुक्ररुल्लाह अंसारी,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य चंद्रजीत यादव,जनार्दन कुशवाहा, सनउवरअंसारी,जिला मिडिया प्रभारी मैनुद्दीन अंसारी,जिला सचिव अरुण सिंह सैथवार, मंटू राजभर, हरीश कुमार मल्ल, सुनील कुमार यादव,सुरजीत कुशवाहा, सुरेन्द्र यादव,विधानसभा अध्यक्ष हेमंत कुमार गुप्ता,हरेराम यादव,अवध किशोर कुशवाहा,अविनाश चौहान, पृथ्वी राज चौहान,वरुण शर्मा, अरुण यादव,रिंकू चौहान आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking