News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (कसाडा) बोर्ड की बैठक हुई संपन्न

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 24, 2024  |  6:42 PM

60 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (कसाडा) बोर्ड की बैठक हुई संपन्न
  • बिना तैयारी किए ही बैठक में आने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लगाई फटकार
  • अगले वृहस्पतिवार को तैयारी के साथ आने का दिए निर्देश

कसया। बुधवार को कुशीनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (कसाडा) बोर्ड की बैठक जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक दौरान कुशीनगर में पर्यटन के दृष्टिगत हो रहे निर्माण कार्यों के अंतर्गत सड़कों के निर्माण, सुंदरीकरण, गांधी चौक का सुंदरीकरण, ड्रेनेज, पाथ वे करुणासागर घाट के विकास पर चर्चा हुआ।करुणासागर घाट परियोजना प्रोजेक्टर पर प्रदर्शित किया गया। डीएम ने सुधार कर नई प्लान बनाने का निर्देश दिया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

सुव्यस्थित यातायात और सुंदरीकरण के लिए चल रही योजनाओं पर डीएम व नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने सुझाव दिया। गांधी चौक की परियोजना केवल विद्युत विभाग की वजह से पूरी नहीं हो रही। विद्युत शिफ्टिंग न होने से रुका है। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को स्पष्टीकरण और कार्ययोजना के साथ अगली बैठक में बुलाया। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने देवरिया रोड पर जगह की उपलब्धता के अनुरूप कार्य कराए जाना उचित बताया। बैठक में हिरण्यवती के दोनों किनारों गोरखपुर रोड से देवरिया रोड तक मियावाकी वन क्षेत्र विकसित करने, पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करने, अतिक्रमण आदि विषयों पर चर्चा के बाद डीएम ने अधिकारियों को अगली बैठक में कार्ययोजना के साथ आने का निर्देश दिया।

बैठक में सीडीओ गुंजन द्विवेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं सचिव अंकिता जैन,नायब तहसीलदार शैलेश सिंह,विद्युत अधीक्षण अभियंता शीशपाल सिंह, अधिशासी अभियंता राघवेंद्र ,लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय झां, संरक्षण सहायक शादाब खान, पर्यटक सूचना अधिकारी डा. प्राण रंजन समेत अन्य उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking