News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आधार अपडेट के लिए कुशीनगर में चलाया जा रहा है विशेष अभियान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 10, 2022  |  6:53 PM

776 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आधार अपडेट के लिए कुशीनगर में चलाया जा रहा है विशेष अभियान

कुशीनगर। आधार अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।उप निदेशक यू आई डी ए आई दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा कुशीनगर में आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि निवासी अपना आधार अपडेट आसानी से करा सके. इसके लिए विशेष आधार कैंपों का आयोजन किया जा रहा है.

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

उन्होनें बताया कि आधार एक अतिमहत्वपूर्ण दस्तावेज है इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है इसलिए इसका अपडेटेड होना जरुरी और लाभदायक है. अगर आपका आधार अपडेटेड होता है तो आपको केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में बहुत आसानी होती है. आधार में एक ख़ास फीचर है कि आप इसे आसानी से अपडेट करा सकते हैं विशेष तौर पर पता और मोबाइल नंबर को हमेशा अपडेट रखना आवश्यक है।इस सन्दर्भ में मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि अगर आपका आधार बने हुए कई वर्ष हो गए है और कभी भी आधार अपडेट नहीं कराया है तो अपना आधार अपडेट जरुर कराये. आधार अपडेट के लिए अपने पते का प्रमाण (POA) और पहचान का प्रमाण (Pol) लेकर अपने नजदीकी आधार केंद्र आए और अपना आधार अपडेट कराये, इसके लिए निर्धारित शुल्क 50 रूपये है. आप अपने पते का प्रमाण (PoA) और पहचान का प्रमाण (Pol) https://myaadhaar.uidai.gov.in/ से ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते है जिसके लिए निर्धारित शुल्क 25 रूपये है. अपने नजदीकी आधार केंद्र का पता जानने के लिए https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx पर लॉग इन कर आप आधार भुवन पोर्टल https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar / के माध्यम से भी अपने नजदीकी आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त की जा सकती है ।

विदित हो कि कुशीनगर में आधार नामांकन और अपडेट करने हेतु लगभग 258 आधार नामांकन और अपडेट मशीन कार्यरत हैं। इन आधार नामांकन और अपडेट मशीनों ने पिछले एक महीने के दौरान लगभग 8479 नए आधार नामांकन और लगभग 26655 आधार अपडेट किए गए हैं।उप निदेशक यु आई डी ए आई ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इस समय फैमिली आईडी बनाने का प्रोजेक्ट भी चल रहा है जिससे आधार के माध्यम से बेहतर सुविधाएं निवासियों को दी जा सकेंगी । इस महत्वपूर्ण कार्य में अगर आधार में पहचान के दस्तावेज (Pol) तथा पते के दस्तावेज (PoA) अपडेटेड हैं तो सर्विसेज डिलीवरी में ज्यादा समन्वय हो पायेगा / ज्यादा पारदर्शिता आएगी ।मुख्य विकास अधिकारी ने 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों का आधार बनाये जाने हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया।

इस अवसर पर सहायक प्रबंधक यु आई डी ए आई विवेक कुमार सिंह, अग्रणी बैंक प्रबंधक सुनील कुमार त्यागी, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय, बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुशवाहा व संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking