कुशीनगर।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रशांत कुमार ने सर्व साधारण को सूचित करते हुए बताया है कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिरकण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 17.09.2022 दिन शनिवार को समय दोपहर 02:00 बजे से आर्बीट्रेशन निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना में किया जा रहा है। जिन भी वादकारी, अधिवक्तागण का आर्बीट्रेशन वाद न्यायालय में लम्बित है वे अपने वाद को विशेष लोक अदालत में सन्दर्भित कर निस्तारण करा सकते. है। यह विशेष लोक अदालत मात्र आर्बीट्रेशन वादों के निस्तारण हेतु आयोजित की जा रही है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने समस्त जनमानस, वादकारी व अधिवक्तागण से अनुरोध किया है कि दिनांक 17.09.2022 दिन शनिवार को आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत में अपने आर्बीट्रेशन वादों को सन्दर्भित कर निस्तारित करावें एवं विशेष लोक अदालत को सफल बनावें ।
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…