कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया है कि मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर की स्मृति में दादरा/ठुमरी/गजल विधाओं मेें विशेष प्रतिभावान एवं विशिष्ठ गायक को वित्तीय वर्ष 2022-23 में ‘‘बेगम अख्तर पुरस्कार‘‘ दिये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अन्तर्गत चयनित कलाकार को रूपये 05 लाख मात्र नकद धनराशि, अंगवस्त्र एवं प्रशस्त्रि पत्र भेंट स्वरूप प्रदान किया जायेगा, जिसके लिये जनपद के पात्र महानुभावों के नामांकन निर्धारित प्रारूप पर 20 जुलाई तक संस्कृति निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ को उपलब्ध कराया जाना है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष दादरा, ठुमरी एवं गजल के क्षेत्र में विशेष प्रतिभावान विशिष्ट गायक को जिसने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्ठ आयाम स्थापित किये हों तथा राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया हो, को सम्मानित किया जाता है।
जिलाधिकारी ने बेगम अख्तर पुरस्कार हेतु पात्रता के संबंध में बताया है कि महानुभाव उ0प्र0 का मूल निवासी अथवा उसकी कर्मभूमि उ0प्र0 होना चाहिये। कलाकार की आयु 40 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिये। कलाकार को अपनी प्रतिभा की दीर्घ साधना एवं श्रेष्ठ उपलब्धि के भरसक निर्विवाद मानदण्डों के आधार पर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होनी चाहिये। यह पुरस्कार कलाकार के गायन क्षेत्र में सम्पूर्ण उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया जायेगा न कि किसी एक विशिष्ट संरचना के लिये।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…