News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सीएससी ई गवर्नेंस के राज्य प्रमुख अतुलित राय ने वीएलई संग की बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 10, 2023  |  8:31 PM

121 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सीएससी ई गवर्नेंस के राज्य प्रमुख अतुलित राय ने वीएलई संग की बैठक

पडरौना/कुशीनगर।भारत सरकार की संस्था सीएससी ई गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड के राज्यप्रमुख अतुलित राय ने बुधवार को जनपद का दौरा किया।उन्होंने विकास भवन सभागार में ग्रामीण स्तरीय कामन सर्विस सेंटर के संचालको के संग बैठक किया।उनके साथ में वित्तीय समावेशन विभाग के राज्य प्रमुख गौरव खन्ना,क्षेत्रीय प्रबंधक वित्तीय समावेश अश्वनी कुमार शुक्ल भी मौजद रहे।सभागार में कॉमन सर्विस सेंटर के वीएलई के माध्यम से आम जनमानस को दी जाने वाली सेवाओं बिजली भुगतान,ई श्रम कार्ड,एलआईसी प्रीमियम भुगतान,पैन कार्ड,पासपोर्ट,पीएम किसान निधि पंजीकरण,पीएम मानधन,पीएम श्रमयोगी मानधन, एचडीएफसी खाता,आधार संशोधन,कोका कोला ऑर्डर,ग्रामीण ई स्टोर पर उपलब्ध सेवाओं,सांस्कृतिक सर्वेक्षण,आधार भुगतान,इंश्योरेंस रिन्यूअल के बारे में विस्तृत से चर्चा किया और आने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित को निर्देशित किया।बैठक से पूर्व सीएससी जिला प्रबन्धक गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में सीएससी ई गवर्नेंस के राज्य प्रमुख श्री राय का वीएलईगण द्वारा फूल माला पहनाकर व बुके देकर जोरदार स्वागत किया।

आपके लिए और..- 🚛 कसया में ट्रांसपोर्टरों की महा बैठक, हर मंडी के...

इस अवसर पर राज्य परियोजना प्रबंधक श्री विकास कुमार,जिला प्रबंधक गौरव पांडेय,उत्कर्ष दीक्षित,जयप्रकाश,देवेंद्र पटेल,रूपेश सिंह,जियाउल हक, सरफुदीन,प्रदीप गिरी,हकीम, ईश्वर गुप्ता,रविन्द्र गुप्ता,मनीष कुशवाहा,मुकेश राव,अबुतालिब, सफायत आदि सैकड़ो वीएलई मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…

मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking