News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: थाना दिवस का जुलाई से सितम्बर तक जारी किया गया रोस्टर  

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 22, 2023  |  3:56 PM

155 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: थाना दिवस का जुलाई से सितम्बर तक जारी किया गया रोस्टर  
कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि आगामी माह में द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित थाना दिवस/ समाधान दिवस दिनांक 08 जुलाई से 23 सितंबर 2023 तक रोस्टर के अनुसार जारी किया गया है। जनपद में थाना दिवस/ समाधान दिवस के सफल संचालन हेतु राजस्व, पुलिस और चकबंदी अधिकारियों को थाना वार नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जन सामान्य से प्राप्त शिकायतों की सुनवाई उपस्थित प्रभारी अधिकारी द्वारा की जाएगी तथा शिकायत की प्रकृति के आधार पर पुलिस अथवा राजस्व कर्मियों अथवा संयुक्त रूप से आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। थाना समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से अपराहन 2:00 के मध्य किया जाएगा।
इस संदर्भ में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा किसी भी थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा तथा अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भी किसी भी थाना क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking