News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पूर्व मानव संसाधन मंत्री स्व.राजमंगल पाण्डेय जी की प्रतिमा का हुआ अनावरण,पढ़े पूरी खबर!

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Nov 19, 2021  |  3:02 PM

1,201 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पूर्व मानव संसाधन मंत्री स्व.राजमंगल पाण्डेय जी की प्रतिमा का हुआ अनावरण,पढ़े पूरी खबर!
  • स्व.राजमंगल पाण्डेय पूर्वाचल के मसीहा व विलक्षण प्रतिभा के धनी थे- राज पाठक

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नं 8 पं राजमंगल पाण्डेय नगर (सपहा चौराहा) में पूर्व मानव संसाधन मंत्री स्व.राजमंगल पाण्डेय की प्रतिमा का अनावरण शुक्रवार को राजस्थान के राज्यपाल मा.कलराज मिश्र द्वारा किया गया।आपको बताते चले कि स्व. राजमंगल पूर्वाचल के मसीहा थे,स्व. पाण्डेय के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाले तो वे इस क्षेत्र के ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वाचल के नेता थे।अपने पूरे राजनैतिक करियर में उन्होंने अनेक मुकाम हासिल किए।आज भी यह क्षेत्र उनकी कमी भर नहीं सकी है,स्व.राजमंगल पाण्डेय विलक्षण प्रतिभा के धनी थे।

आपके लिए और..- चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल...

विदित हो कि नगर पालिका के जिस वार्ड में स्व.पाण्डेय की प्रतिमा का अनावरण हुआ है उसका फाउंडेशन बिगत कई महीनों से बनकर तैयार था कोरोना के चलते प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम होने में बिलम्ब हुआ। अनावरण के बाद प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी,पूर्व सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पाण्डेय, नगरपालिका परिषद कुशीनगर की अध्यक्षा श्रीमती साबिरा खातून,प्रभुनाथ मिश्र, मंटू तिवारी,रुचिर पाण्डेय, दिनेश गुप्ता,सभासद संगीता जायसवाल, संतोष जायसवाल आदि स्व.पाण्डेय की प्रतिमा पर फुल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।वही जिलाधिकारी एस राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल,उपजिलाधिकारी वरूण पांडेय,कसया क्षेत्राधिकारी पियूषकान्त राय भी मौके पर मौजूद रहे।

भाजपा नेता सतीश मणि त्रिपाठी ने भी माला चढ़ाकर किया श्रद्धा सुमन अर्पित

कुछ देर बाद में पहुँचे भाजपा नेता सतीश मणि त्रिपाठी ने लोगो के साथ मिलकर पूर्व मानव संसाधन मंत्री स्व.राजमंगल पाण्डेय जी की प्रतिमा पर माला चढ़ाकर किया श्रद्धा सुमन अर्पित किया।।श्री त्रिपाठी ने कहा कि स्व. राज मंगल पाण्डेय जैसा व्यक्ति कभी मरता नहीं है,वे अपने कर्मो से समाज में हमेशा जीवित रहेंगे।स्व. पाण्डेय हमेशा क्षेत्र के विकास की बात सोचते थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking