News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विवेकानंद सन्देश यात्रा के स्वागत को लेकर बैठक मे बनी रणनीति

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 11, 2023  |  7:05 PM

713 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विवेकानंद सन्देश यात्रा के स्वागत को लेकर बैठक मे बनी रणनीति
  • यात्रा कुशीनगर से कसया नगर भ्रमण करतें हुए पडरौना के लिये होगी रवाना l 

कसया/कुशीनगर । विवेकानंद संदेश यात्रा रथ के कुशीनगर आगमन पर स्वागत और उनके संदेश को जन -जन तक पहुचाने को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों की तैयारियां तेज हो गई। इस संबंध में समिति की दो बैठक हुई।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

प्रथम बैठक पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी  के आवास पर आहूत की गई,और दूसरा बैठक जिला संघचालक डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में महर्षि अरविंद विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसया में हुई।बैठक में निश्चय हुआ कि विवेकानंद संदेश यात्रा रथ का प्रथम स्वागत भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर के मुख्य द्वार पर भिक्षुसंघ के अध्यक्ष भदंत ज्ञानेश्वर  की अध्यक्षता में बौद्ध भिक्षुओ द्वारा किया जाएगा। उसके पश्चात बुद्ध  स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्राचार्य प्रो. सिद्धार्थ पांडे के नेतृत्व में एवं पूर्व विधायक  रजनीकांत मणि त्रिपाठी की देख रेख में आचार्यगण,छात्रों, समाजसेवियों और बुद्धजीवियों द्वारा किया जाएगा।यात्रा  कसया ओवर ब्रिज के पास से पूरे बाजार में पैदल भ्रमण करते हुए कसाडा चौक तक जाएगी l बीच-बीच में क्रमशः देवेंद्र सिंह,ओमप्रकाश जायसवाल, संजय जायसवाल, डॉ अनिल सिन्हा, डॉ. रवि शंकर प्रताप राव के नेतृत्व में व्यापारीयों , समाजसेवियों एवं नौजवानों द्वारा पुष्प वर्षा करके यात्रा का स्वागत किया जाएगा।कसाडा चौक से यात्रा पडरौना के लिए रवाना होगी।विवेकान्दन संदेश रथ के साथ 75 युवा साथ साथ झंडे व पट्टिका के साथ पडरौना तक जाएंगे।

इस यात्रा के स्वागत में बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज के एनसीसी  कैडेट्स, बुद्ध  स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट, एनएसएस के स्वयंसेवक, महर्षि अरविंद विद्या मंदिर के छात्र,समाजसेवी, बुद्धजीवी एवं बड़ी संख्या में नौजवान शामिल होंगे।  बैठक में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ,डॉ चंद्रशेखर सिंह,डॉ. त्रिभुवन त्रिपाठी, डॉ. निगम मौर्य,डॉ. चंद्र प्रकाश सिंह,डॉ. अनिल सिन्हा, सुरेश गुप्ता, राजीव नयन द्विवेदी, अविनाश शुक्ला,  महेश कर्णकार गोविंद चौबे, अनिल मल्ल, नागेंद्र तिवारी, एवं महर्षि अरविंद विद्या मंदिर की प्राध्यापक समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking