News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ओभर रेटिंग की शिकायत पर दोषी के बिरूद्ध होंगी कठोरतम कार्यवाही

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 22, 2022  |  5:29 PM

553 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ओभर रेटिंग की शिकायत पर दोषी के बिरूद्ध होंगी कठोरतम कार्यवाही

कुशीनगर। सहायक आयुक्त सहकारिता शिवजी यादव ने जनपद के सभी कृषको को अवगत कराया है कि सहकारिता विभाग के माध्यम से रवी अभियान माह दिसम्बर 2022 तक फास्फेटिक उर्वरक लक्ष्य 8774 मै0टन एवं यूरिया का 10146 मै0टन का निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष्य जनपद में कुल उपलब्धता फास्फेटिंक 8120 मै0टन एवं यूरिया 6820 मै0 टन अबतक रहा है।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

जिसमें से कुल फास्फेटिंक 8047 मै0टन एवं यूरिया 6389 मै0टन का वितरण किसानों / सहकारी समितियों के कृषको को किया जा चुका है तथा सहकारी समितियों एवं पीसीएफ कृषक सेवा केन्द्रो पर 335 मै0टन यूरिया एवं 78 मै0टन डीएपी उपलब्ध है। वर्तमान में डीएपी० की अत्यधिक मॉग नही है।उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि जनपद में समितियों पीसीएफ० एवं इफको के कृषक सेवा केन्द्रो पर इफको की दानेदार यूरिया के स्थान पर तरल इफको यूरिया (नैनो यूरिया) मूल्य 225.00 रू० प्रति बोतल है का भरपुर स्टाक उपलब्ध है जिसका वितरण किसानो में उचित दर पर किया जा रहा है। अबतक जनपद के कृषको को रवी अभियान में 77122 बोतल की बितरण किया जा चुका है। साथ ही साथ पीसीएफo बफर गोदाम में भी 21152 बोतल (500 मिलीमीटर) इफको नैनो यूरिया का स्टाक उपलब्ध है जिसका प्रेषण उपरोक्त उर्वरक बिकी केन्द्रों को किया जा रहा है। कृषक बन्धुओ से अपील है कि नैनो यूरिया रवी फसल के लिये बहुत ही उपयोगी है जिसका प्रयोग अपनी फसल में छिड़काव के रूप में सुगमता पूर्वक कर सकते है।

यूरिया एवं एक रैक डीएपी उर्वरक का स्टाक प्राप्त हो रहा है जिसमें से जनपद को 1250 मै0टन यूरिया एवं 1250 मै0टन डीएपी० प्राप्त होने की सम्भावना है। साथ ही साथ तीन फुल रैक यूरिया माह दिसम्बर 2022 तक उपलब्ध कराने हेतु अपर मुख्य सचिव कृषि उ०प्र० शासन लखनऊ से अनुरोध किया गया है।

उन्होंने किसानों भाईयों से अपील किया है कि उपरोक्त उर्वरक बिक्री केन्द्र पर अपना मोबाईल नम्बर व आधार कार्ड एवं जोतबही की छाया प्रति प्रस्तुत कर अपनी वर्तमान आवश्यकता को देखते हुये उर्वरक प्राप्त करे। जनपद में उर्वरक की कोई कमी नही है। किसी भी दशा में उर्वरक अधिक मात्रा में कदापि न ले। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त उर्वरक बिक्री केन्द्र प्रभाारियों को यह भी सख्त चेतावनी दी गयी है कि निर्धारित दर पर ही किसानों को उर्वरक की बिक्री की जाय। कही से भी ओभर रेटिंग की शिकायत प्राप्त होने पर दोषी के बिरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking