News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: राजस्व वसूली में कमी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई- एडीएम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 16, 2023  |  6:17 PM

524 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राजस्व वसूली में कमी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई- एडीएम
  • राजस्व विभाग के मासिक कार्यों की हुई समीक्षा बैठक

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा के साथ अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय की उपस्थिति आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग के मासिक कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एडीएम ने राजस्व वसूली के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी अपर जिलाधिकारी ने माह फरवरी में राजस्व वसूली लक्ष्य के सापेक्ष कम पाए जाने पर सभी सम्बन्धितों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि वसूली कार्य मे लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जायेगी।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

उन्होंने कहा कि तहसीलों में तैनात सभी नायब तहसीलदार राजस्व वसूली हेतु फील्ड में नियमित रूप से जाए और बड़ी आरसी की वसूली के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी ने समस्त तहसीलों के बड़े-बड़े राजस्व बकायेदारों से अभियान चलाकर वसूली करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बड़े बकायेदारों की अद्यतन सूची तहसील मुख्यालयों में अंकित किया जाए। अपर जिलाधिकारी ने विद्युत बकाये की वसूली के लिए भी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियंता संबंधित तहसील से समन्वय स्थापित कर विद्युत वसूली अभियान में तेजी लाएं।

इस अवसर पर एडीएम न्यायायिक उपमा पांडेय, एआरटीओ, डीईओ, एआईजी स्टाम्प, सहित उप जिलाधिकारी गण व तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking