News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: शहर की सड़को से लेकर हाई-वे पर कड़ी चौकसी- धवल जयसवाल, एसपी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 15, 2023  |  9:31 AM

675 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शहर की सड़को से लेकर हाई-वे पर कड़ी चौकसी- धवल जयसवाल, एसपी
  • संधिग्ध लोगो से पुलिस करती है पूछ ताछ

कुशीनगर । सर्दी के प्रकोप को देखते हुए शहर से लेकर हाईवे पर कड़ी चौकसी के साथ गस्त बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी थानेदार, चौकी इंचार्ज रात बारह बजे से सुबह पांच बजे तक गस्त कर निगरानी कर रहे है। प्वाइंट बना कर नजर रखी जा रही है रात्रि में वरीय अधिकारी, सीओ खुद निकल रहे है, और रात्रि गस्त का जायजा ले रहे है।जिले में सर्दी का प्रकोप है, सर्दी के वजह से रात्रि में सड़को पर सन्नाटा पसरा रह रहा है।इसको चलते घटनाओं की आशंका बनी रहती है,।इसके मद्दे नजर कुशीनगर पुलिस किसी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

उपरोक्त बाते एक मुलकात में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल ने इस संवाददाता के द्वारा पूछे गए रात्रि गस्त के सवाल के जबाव में बताया गया। एसपी द्वारा शहर से लेकर सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि के समय सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने रखने का निर्देश दिया गया है जिसको लेकर जिला पुलिस अलर्ट मुड़ में है ।सभी सीओ सड़क पर रात्रि को निकल कर सुरक्षा की जायजा ले रहे है,जिससे कोई लापरवाही पुलिस स्तर पर न हो सके। प्वाइंट बना कर निगरानी कराई जा रही है, साथ ही शहर के सभी चौराहों पर वेरीकटिंग लगा कर आने जाने वालो की चेक किया जा रहा है।रात्रि में निकलने वालो की पूछताछ की जा रही है,पुख्ता जानकारी होने के बाद उन्हें जाने दिया जा रहा है,संधिग्ध लगने वालो से कड़ी जानकारियां लिया जा रहा है। जिले के सभी थाना क्षेत्रो में देर शाम पुलिस पैदल गस्त कर आम लोगो के साथ व्यवसाई वर्ग में सुरक्षा की एहसास करा रही है, की पुलिस चौबीस घंटे आपकी साथ है,इतना ही नही शरारती तत्वों को भी घूम _घूम कर चेतावनी दिया जा रहा है,कुल।मिला कर जिले में धवल की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मुड़ में दिख रही है यह कहना गलत नही होगा।

इनका कहना है : पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जयसवाल का कहना है की रात की समय गस्त बढ़ा दी गई है। मैं खुद रात्रि में निकल कर सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा ले रहा हु। आम लोगो की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मुड़ में है।

संबंधित खबरें
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन

विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित  खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…

साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न
प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न

हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking