News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कस्बे के स्कूल की छात्रा की हालत बिगड़ी, अस्पताल में किया गया भर्ती…..स्कूल गेट से निकलने पर जहरीला स्प्रे कर करने का छात्रा का आरोप

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 30, 2023  |  6:15 PM

23 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कस्बे के स्कूल की छात्रा की हालत बिगड़ी, अस्पताल में किया गया भर्ती…..स्कूल गेट से निकलने पर जहरीला स्प्रे कर करने का छात्रा का आरोप

खड्डा/कुशीनगर। कस्बे के एक विद्यालय में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा गुरुवार को स्कूल से निकलने के बाद स्कूल रास्ते में अर्द्धबेहोशी की हालत में मिली। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। छात्रा के भाई ने इलाज के लिए उसे तुर्कहां सीएचसी पर भर्ती कराया। अस्पताल पर खड्डा पुलिस भी पहुंच कर घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट...

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा कस्बे के एक इण्टर कालेज में कक्षा बारहवीं में पढ़ती है। छात्रा के अनुसार स्कूल से बाहर जाते समय रास्ते में एक बाइक से आए युवकों ने कोई जहरीली पदार्थ का स्प्रे कर दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए तुर्कहां सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने छात्रा की हालत स्थिर बताया है। सूचना पर खड्डा कस्बे की इंचार्ज एसआई प्रिंसी पाण्डेय ने अस्पताल और घटनास्थल की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय का कहना है कि जांच के लिए संबंधित क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे से जांच पड़ताल की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)
गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार तत्पर-विवेकानंद पाण्डेय (विधायक)

विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…

पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित
पुण्यतिथि पर शिक्षा का संदेश: एनएसपी ग्रामीण संस्थान ने प्रतियोगी परीक्षा कर मेधावी छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित

सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…

मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री
मुजफ्फरपुर से चोरी स्कॉर्पियो कुशीनगर में बरामद, फर्जी नंबर प्लेट लगा कर की गई थी बिक्री

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…

दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख
दो दुकानों में लगी आग से सबकुछ जलकर राख

लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग  खड्डा, कुशीनगर।…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking