News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: उपजिलाधिकारी ने अल्ट्रासाउंड सेन्टरों का किया औचक निरीक्षण, दो अल्ट्रासाउंड सेन्टर सील

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 8, 2021  |  4:28 PM

694 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उपजिलाधिकारी ने अल्ट्रासाउंड सेन्टरों का किया औचक निरीक्षण, दो अल्ट्रासाउंड सेन्टर सील

पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । शुक्रवार को दिन में उपजिलाधिकारी खडडा द्वारा नेबुआ नौरंगिया बिकासखन्ड अंर्तगत कोटवा व नौरंगिया के संचालित अल्ट्रासाउंड का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्वास्थ्य नियमों का उल्लंघन हो रहा है।इस दौरान दो अल्ट्रासाउंड सेन्टरों को सील किया गया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा में स्थित फोर्ड अल्ट्रासाउंड सेंटर में जिस डॉक्टर के नाम से संचालित हो रहा है वह डॉक्टर न तो आता है और न ही आज अस्पताल पर उपस्थित मिला उक्त सेंटर के अन्य अभिलेख भी पूर्ण नही मिले लिहाजा प्रथम दृष्टया उक्त अल्ट्रासाउंड सेंटर अवैध मानते हुए सील कर दिया गया।वही दूसरा नौरंगिया में सावित्री अल्ट्रासाउंड जो सेंटर जिस डॉक्टर के नाम से संचालित है डॉक्टर से दुरभाष से वार्ता किया गया तो उन्होंने बताया कि न तो उन्होंने कभी वहा अल्ट्रासाउंड किया हैं और नही कोई उनका हॉस्पिटल है और फर्जी सेंटर मेरे नाम से संचालित किया जा रहा है ऐसी दशा में प्रथम दृश्यता मानव स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है इसलिए लोकहित को देखते हुए तत्काल उक्त दोनों अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कोटवा डॉ सन्तोष गुप्त वनोडल अधिकारी पी0सी0पी0एन0डी0टी0 कुशीनगर को विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।इस दौरान नायब तहसीलदार खड्डा रबि यादव व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कोटवा सन्तोष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking