पडरौना/कुशीनगर। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाला मोहर्रम का त्योहार मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। कोतवाली पडरौना क्षेत्र के जंगल शाहपुर स्थित कर्बला में दसवीं मोहर्रम पर क्षेत्र से निकाले गए ताजियों के मिलान के बाद रस्म-ओ-रिवाज के अनुसार ताजियादारों ने दफन कर दिया।
इस दौरान जंगल शाहपुर स्थित कर्बला में बसहियां बनवीरपुर जंगल बनवीरपुर,सिधुआं स्थान, हिरनआ,बिशनपुरा आदि जगहों से आए ताजियादारो ने कर्बला पहुंचे। इसके बाद अपने-अपने ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया। इस दौरान शाहपुर स्थित कर्बला में दूर-दराज से आए ताजिए के साथ युवा बच्चे महिलाएं नौजवानों की भारी भीड़ देखने को मिली।
सुरक्षा के लिहाज से कोतवाली पडरौना की बांसी चौकी प्रभारी वेदप्रकाश सिंह,उप निरीक्षक अकाशदीप शुक्ला,दिवान सुनिल सिहं,देवमुनि सिहं,कास्टेबल सत्यप्रकाश यादव, अभिषेक,सुनिल यादव,बिरेन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…