News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शराब तस्‍करी के ऐसे तरीके ज‍िनको देखकर आप भी कहेंगे… बाप रे! पढ़े पुरी खबर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 18, 2023  |  5:31 PM

294 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शराब तस्‍करी के ऐसे तरीके ज‍िनको देखकर आप भी कहेंगे… बाप रे! पढ़े पुरी खबर WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा क्षेत्र में आबकारी विभाग और पुलिस टीम अपने प्रयास में कोई कोर कसर नही छोड़ रही है,फिर भी तस्कर अपने मंसूबे में सफल हो ही जा रहे है।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करी का हैरान करने वाले एक मामले सामने आए हैं. शराब तस्करों ने शराब की तस्करी के लिए एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. तस्‍करों ने ज‍िस तरीके का इस्‍तेमाल क‍िया उसे देखकर पुल‍िसवालों के साथ वहां खड़े सारे लोग हैरान थे। पुल‍िस की सतर्कता से सभी आरोप‍ियों को ग‍िरफ्तार कर लिया गया है.

देखने में तो ठीक वैसा ही एलपीजी सिलेंडर लग रहा है, जैसा हमलोग अपने घरों में इस्तेमाल करते हैं. आम तौर पर एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल किचेन में खाना पकाने में लिए किया जाता है, लेकिन सीमावर्ती जिला गोपालगंज में तस्करों ने इसका इस्तेमाल शराब की तस्करी के लिए करना शुरू कर दिया है. इसका खुलासा तब हुआ जब उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सीमावर्ती थाना तरयासुजान के सीमा से जोड़ रहे बिहार के गोपालगंज जिले के विशम्भरपुर थाने की पुलिस ने एलपीजी सिलेंडर को जब्त जांच शुरू की तो उसमें से शराब की बोतले निकलने लगी।

बताते चले की तस्‍कर यूपी से LPG सिलेंडर में और बाइक की सीट कवर के नीचे शराब की खेप छुपाकर गोपालगंज ला रहे थे. इसी दौरान तस्कर विशम्भरपुर थाने की पुलिस के हत्‍थे चढ़ गए. तस्‍करी के तरीके को देखकर पुलिस भी दंग रह गई. सिलेंडर के पिछले हिस्से को काटकर शराब रखने के लिए तहखाना बनाया गया था, जिसमे 33 लीटर शराब छि‍पाकर रखी गई थी. पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान बैकुंठपुर थाने के गुड्डू चौहान, पिपरा गांव के इमामुद्दीन साई, महम्मदपुर थाने के कटहरिया गांव के महेश कुमार और जादोपुर थाने के धर्मपुर गांव के पंकज यादव के तौर पर की गई है.

पूछताछ के दौरान तस्करों ने यूपी से शराब की खेप लाए जाने की बात स्वीकार की है. रसोई गैस का सिलेंडर होने के कारण कोई इस पर शक भी नहीं कर पाता था और तस्कर आसानी से शराब की खेप यूपी से लाकर बिहार खपाते थे. वहीं, इस कार्रवाई के बाद पुलिस अलर्ट हो गयी है और सभी इलाकों में गैस सिलेंडर की भी जांच की जा रही है.

गोपालगंज के सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया क‍ि पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सदर एसडीपीओ प्रांजल ने सभी थानों को यूपी से आनेवाली सभी गाड़ियों की सख्ती से जांच करने के निर्देश दिए हैं, ताकि शराब की तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking