कुशीनगर। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने मंगलवार को सभी विधानसभाओं के विस्तारकों व प्रवासियों के साथ बैठक करके चुनावी माहौल की हकीकत परखी। चुनाव जीतने का माइक्रो मैनेजमेंट समझाया। बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ गैर प्रान्तों से आए सभी प्रवासी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
सुनील बंसल ने बताया कि माहौल पक्ष में है, मगर अति आत्मविश्वास से परहेज बरतने को कहा।
उन्होंने पिछले चुनाव की तुलना में प्रत्येक बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के टिप्स भी दिए। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी। गांवों में प्रत्येक वर्ग की चौपाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया। समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुना और समाधान भी किया।चुनाव से जुड़ी अन्य तैयारियों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने टिकट मांग रहे सभी नेताओं से बंद कमरे में चर्चा की।कहा कि पुराने परम्परागत तरीकों से चुनाव नहीं लड़ना है। चुनाव प्रचार को हाईटेक करने के तौर तरीके समझाए।सोशल मीडिया और आईटी विभाग की चुनाव प्रचार में सर्वाधिक भूमिका है।बूथ विजय अभियान के तहत घर-घर वोटर्स पर्ची पहुंचाने के निर्देश दिए। विस्तारकों से फीडबैक लिया। जरूरी हिदायते दी एवं पीठ भी थपथपाई।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंन्द्र मिश्र व संचालन विधानसभा संयोजक नरेंद्र शुक्ल ने किया।मिथिलेश तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार,ओमप्रकाश यादव पूर्व सांसद शिवान,उमाकांत सिंह विधायक चनपटिया, ठाकुर रत्नाकर राणा,अमृता सिंह राठौर,रविप्रकाश मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश सिंह,रविप्रकाश विस्तारक,राजेश ओझा,हरीश भट्ट,अमिय जायसवाल,संतोष सिंह,संतीश मणि त्रिपाठी, अखिलेश मिश्र,विजय कुमार दुबे,मारकंडे शाही,राधेश्याम दीक्षित रत्नेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…