News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पुलिस अधीक्षक ने किया तरयासुजान थाना का आकस्मिक निरीक्षण

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 7, 2024  |  9:43 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिस अधीक्षक ने किया तरयासुजान थाना का आकस्मिक निरीक्षण
  • बोले : फरियादियों को संतुष्ट करना होगा पहला मकसद

कुशीनगर । बुधवार को देर शाम पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सन्तोष कुमार मिश्रा द्वारा थाना तरयासुजान और पुलिस चौकी बहादुरपुर का औचक आकस्मिक निरीक्षण किया गया , इस क्रम में उन्होंने निरीक्षण के पश्चात निम्न दिशा निर्देश जारी किए।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या,बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का गंभीरता से अवलोकन किया । तथा उक्त अभिलेखों को अद्यावधिक करने एवं उचित रख रखाव हेतु निर्देशित किया । साथ ही जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन करते हुए शिकायती प्रार्थना पत्रों का शत-प्रतिशत अंकन करने तथा समस्या का निस्तारण करते हुए शिकायती प्रार्थान पत्रों के निस्तारण के संबंध में फरियादियों से निरन्तर फीडबैक प्राप्त कर रजिस्टर में अद्यावधिक करने की बात कही। उन्होंने सपष्ट शब्दो में कहा की स्वयं प्रभारी निरीक्षक को फीडबैक लिया करे। महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का दिशा निर्देश दिये।

आईजीआरएस के मध्यम से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का निर्देश दिया। साथ ही बीट पुलिसिंग प्रणाली के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया गया तथा बीट पुलिस कर्मियों की समीक्षा की गयी और समय से बीट सूचना अंकित कराने हेतु निर्देशित किए ।मालखाने में रखे बलवा ड्रिल से सम्बन्धित उपकरणों की साफ सफाई करा कर रखने हेतु निर्देशित किया गया ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग किया जा सके एवं लावारिश वाहन,माल की सूची बनाकर नीलामी की प्रक्रिया नियमानुसार अतिशीघ्र कराने हेतु निर्देश दिए। सभी पुलिस कर्मियों को मानक के अनुसार वर्दी धारण करने तथा टर्नआउट उच्च कोटि का रखने के लिए निर्देशित किया । थाने पर नियुक्त महिला आरक्षियों से सीसीटीएनएस पर अधिक से अधिक कार्य कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर एवं थाना कार्यालय के साफ-सफाई पर संतोष प्रगट करते हुए, सदैव उच्चकोटि का बनाये रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह को निर्देशित किया ।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा,प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह,पुलिस चौकी बहादुरपुर प्रभारी शनि ज्वाला,पी आर ओ पुलिस अधीक्षक राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”
“आधी रात सड़क पर उतरे एसपी केशव कुमार, बैरियरों पर मचा हड़कंप; पुलिसकर्मियों की ली क्लास, अपराधियों को सख्त संदेश”

कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking