News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ईदुज्जुहा त्यौहार के मद्देनजर नामित किये गए पर्यवेक्षक/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 17, 2023  |  5:17 PM

10 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ईदुज्जुहा त्यौहार के मद्देनजर नामित किये गए पर्यवेक्षक/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट
  • 29 जून को सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में रहेंगे भ्रमणशील-

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने ईदुज्जुहा (बकरीद) के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था तथा शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पर्यवेक्षक अधिकारी, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसील/थानावार नियुक्त किये हैं।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र कप्तानगंज, सम्पूर्ण क्षेत्र कप्तानगंज/रामकोला,व तहसील क्षेत्र खडडा व छितौनी हेतु पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में सीडीओ को नामित किया है। इसी प्रकार पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, तथा अपर जिलाधिकारी जे0 को भी को नामित किया गया है। जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में कुल 13 अधिकारियों को जो जनपद स्तरीय अधिकारी/ तहसीलदार/खण्ड विकास अधिकारियों को नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने इसके अलावे रिजर्व में 05 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 05 जोनल मजिस्ट्रेट भी नामित किये है।जिलाधिकारी ने समस्त मजिस्ट्रेट गण को निर्देशित किया है कि अपने अपने तैनाती क्षेत्र में भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लेंगे कि जहां नमाज अदा होना है वहां कोई विवाद तो नहीं है, यदि नमाज स्थल पर विवाद है उसके संबंध में पुलिस अधीक्षक एवं अधोहस्ताक्षरी को तत्काल अवगत कराएं तथा उक्त के संबंध में उप जिला मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर वस्तु स्थिति से भी अवगत कराएंगे।

जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 23-06-2023 को अपरान्ह 3:00 बजे पीस कमेटी के साथ-साथ पर्यवेक्षक अधिकारी, सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों का एक मीटिंग हॉल में बैठक की जाएगी, उन्होंने सभी को अनिवार्य रूप से अपने-अपने स्थल का भ्रमण कर समस्या का निस्तारण हेतु उपस्थित रहने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि नमाज स्थल का कोई नई परंपरा मान्य नहीं होगी । उन्होंने सभी को निर्देशित किया है कि दिनांक 29 जून को समस्त मजिस्ट्रेट अपने चौकी क्षेत्र थाना क्षेत्र में भ्रमण सील रहेंगे, तथा आवश्यकतानुसार संबंधित एवं थाना प्रभारी को सूचना देते रहेंगे। यदि कोई समस्या होती है तो तत्काल पुलिस अधीक्षक /अधोहस्ताक्षरी को अवगत कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिए कलेक्ट्रेट में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जिसका न0 05564-260590 है, कंट्रोल रूम के प्रभारी श्रीमती उषा पाल खण्ड विकास अधिकारी नेबुआ-नौरंगिया को बनाया गया है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking