News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: विशेष सफाई अभियान के तहत स्वच्छता रथ रवाना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 20, 2023  |  8:02 PM

13 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विशेष सफाई अभियान के तहत स्वच्छता रथ रवाना
  • नगर को स्वच्छ बनाने का लें संकल्प- राकेश जायसवाल

कसया/कुशीनगर।स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के निर्देश पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के के दॄष्टिगत मिशन लाइफ अभियान के तहत नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल व अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रथ रवाना किया गया।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

अपने संबोधन में श्री जायसवाल ने नगर को स्वच्छ रखने के लिए नागरिकों से अपील की। कहा कि नगर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। हम स्वच्छता का संकल्प लें। स्वच्छता रथ जनता से रिड्यूज, रीयूज और रिसायकल की वस्तुएं संग्रहित करेगा। इसके बाद नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जायसवाल व ईओ श्री गुप्ता गंडक नदी स्थित अंत्येष्टि स्थल रेंगवनिया घाट पर विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत घाट पर फैली गंदगी की सफाई जेसीबी व सफाई मित्रों द्वारा कर कचरे को निष्पादित करने का कार्य किया गया। नगरपालिका क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक अंत्येष्टि स्थल है। जिनकी साफ – सफाई को लेकर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रभारी लिपिक राजेश श्रीवास्तव, स्वच्छता व सफाई प्रभारी श्रवण तिवारी, लिपिक समरजीत,उग्रसेन कुमार , हरेंद्र यादव, अनुराग यादव, रिजवान, अमन, राजन, सिकन्दर, दिलीप, अनिल, काशी, राजकुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking