News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बाल विकास परियोजना कार्यालय में स्वालम्बन कैम्प का हुआ आयोजन

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 7, 2021  |  9:20 PM

1,259 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बाल विकास परियोजना कार्यालय में स्वालम्बन कैम्प का हुआ आयोजन

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जिला प्रोबेशन अधिकारी कल्पना जायसवाल ने बताया कि आज दिनांक 7 सितम्बर 2021 को महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में मिशन शक्ति 03 के अंतर्गत विकास खंड विशुनपुरा में बाल विकास परियोजना कार्यालय में स्वावलंबन कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में 20 लाभार्थी, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में 03 आवेदन फॉर्म भरवाए गए। महिला सुरक्षा सम्मान और स्वाभिमान के संबंध में महिला कल्याण अधिकारी प्रतिभा सिंह के द्वारा स्वाबलंबन कैंप के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, विधवा पेंशन, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष एवं वन स्टॉप सेंटर आदि योजनाओं के तहत सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को जागरूक किया गया। जिला समन्वयक वंदना कुशवाहा द्वारा बताया गया कि कन्या सुमंगला योजना प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही है।इसका उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को समाप्त करना है। समान लैंगिक अनुपात स्थापित करना है। बाल विवाह की कुप्रथा को रोकना व बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा को प्रोत्साहन देना है और उन्हें स्वावलंबी बनाना है।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking