News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: छः सूत्रीय मांगों को लेकर टीबी कर्मचारियों ने डीएम,सीएमओ एवं डीटीओ को सौंपा ज्ञापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 22, 2023  |  7:34 PM

135 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: छः सूत्रीय मांगों को लेकर टीबी कर्मचारियों ने डीएम,सीएमओ एवं डीटीओ को सौंपा ज्ञापन
  • माँग पूरी न होने पर 25 एवं 26 अगस्त को काली पट्टी बाँधकर करेगे काम
  • 1 सितम्बर से निक्षय पोर्टल पर बन्द करेगे रिपोर्टिंग

कुशीनगर।राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम में कार्यरत कर्मचारियों ने प्रदेश संगठन टीबी कंट्रोल इम्पोलाइज कवेलफेयर एसोसिएशन के निर्देश पर आज देर सांयकाल जनपद इकाई द्वारा डीएम कार्यालय,सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया एवं डीटीओ डॉ राकेश गुप्ता को अपनी छः सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन प्रदेश विधिक सलाहकार अमित राय एवं कार्यवाहक जनपद अध्यक्ष तथा महामंत्री निशांत मिश्र की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा गया। नेताद्वय ने बताया कि हमारी छः सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से 5 वर्ष से लंबित कर्मचारियों के लिये दुर्घटना बीमा पालिसी लागू सामूहिक बीमा अबिलम्ब लागू किया जाये,इलाज के लिये कैशलेस कार्ड बनना,कार्यक्रम में 23 वर्षो से कार्यरत एलटी,टीबीएचबी,डेटा एंट्री आदि पदों पर कार्यरत कर्मचारियों का सम्मानजनक वेतन बृद्धि हो,लॉयल्टी बोनस 3,5 वर्ष की तरह 10,15 एवं 20 वर्ष पर भी मिले। पिछले दस वर्षों से वेतन में कोई बृद्धि नही हुई,मूल वेतन में सम्मानजनक बढोत्तरी किया जाये।

आपके लिए और..- गौरवपूर्ण उपलब्धि — रोटरी क्लब कुशीनगर को मिला *क्लब एक्सीलेंस...

कर्मचारी भर्ती के रिजल्ट तत्काल घोषित किये जायें आदि प्रमुख है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगे मानी नही गयी तो सभी कर्मचारी 25 एवं 26 अगस्त को काली पट्टी बांधकर काम करेगे तथा 27 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ द्वारा संविदा कर्मचारियों के लिये लखनऊ में आयोजित रैली में प्रतिभाग करेगे। ततपश्चात चुकी प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम जनहित से जुड़ा अतः मरीजों का ख्याल रखते हुए सभी कार्य होंगे परन्तु 1 सितंबर से निक्षय पोर्टल पर रिपोर्टिंग बन्दकर दी जायेगी जो 26 सितम्बर तक बन्द रहेगी। फिर शासन द्वारा कोई हमारी मांगो पर कार्यवाही नही हुई तो आंदोलन करने हेतु हम बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन के उच्चधिकारियों की होगी।

ज्ञापन देने वालो में अमित श्रीवास्तव,संजय द्विवेदी,विशाल जयसवाल,संतोष यादव,राकेश राव आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य
चीनी के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लागू, प्रत्येक शुक्रवार को स्टॉक विवरण अपडेट करना अनिवार्य

कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking