News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: डोर टू डोर  ढूँढे जाएंगे टीबी, बुखार के मरीज और कुपोषित बच्चे 

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 28, 2024  |  6:01 PM

187 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डोर टू डोर  ढूँढे जाएंगे टीबी, बुखार के मरीज और कुपोषित बच्चे  WhatsApp
Responsive image
  • एक से 31 जुलाई तक मनाया जाएगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह, 11 से 31जुलाई तक मनेगा दस्तक पखवाड़ा 
  • बारह विभाग मिलकर लड़ेंगे संचारी रोगों से जंग
कुशीनगर । जिले में जुलाई माह में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके लिए जिले  स्तर से लेकर ब्लाॅक स्तर तक तैयारी बैठक हो चुकी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान और ग्राम सचिवों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। पहली से 31जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह तो 11 से 31जुलाई तक दस्तक पखवाड़ा मनाया जाएगा। अभियान बारह विभागों के आपसी समन्वय के साथ चलेगा।
उक्त जानकारी देते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश पटारिया ने बताया कि अभियान के दौरान जापानी इंसेफेलाइटिस ( जेई) एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम(एईएस) और अन्य संचारी रोगों की निगरानी की जाएगी। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम (ट्रिपल ए) घर-घर जाकर बुखार के रोगियों के साथ-साथ मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और क्षय रोग लक्षण वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर जांच व उपचार के लिए अस्पताल भेजवाएंगी। कुपोषित बच्चों का भी चिन्हित किया जाएगा।
अभियान के दौरान यह संदेश दिया जाएगा कि बुखार होने पर सरकारी अस्पताल में इलाज कराएं। बुखार में किसी प्रकार की देरी नुकसानदायक साबित होती है। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हो चुकी हैं। जिलाधिकारी ने भी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। 

यह विभाग मिलकर चलाएंगे अभियान 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग,पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग, पशुपालन,बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, कृषि एवं सिचाई विभाग, सूचना विभाग एवं उद्यान विभाग, जल निगम, खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग और स्वच्छ भारत मिशन

अभियान के दौरान आयोजित होंगी यह गतिविधियाँ  

सीएमओ डाॅ पटारिया ने बताया कि जिले में बारह विभाग मिलकर संचारी रोग नियंत्रण माह में गतिविधियों आयोजित करेंगे।
 इनमें नगर विकास विभाग नगरीय क्षेत्र में तथा पंचायती राज ,ग्राम्य विकास विभाग व जल निगम ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, मच्छरों की रोकथाम, संवेदनशील क्षेत्रों को खुले में शौच से मुक्त कराना और नालियों की साफ-सफाई के अलावा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, वेक्टर कंट्रोल और वातावरणीय स्वच्छता के प्रयास करेंगे ।
पशुपालन विभाग सुकरबाड़ों को आबादी से दूर करवाने का प्रबंधन, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें पुष्टाहार वितरित करने, जन जागरूकता व संवेदीकरण, दिमागी बुखार के दिव्यांग बच्चों को योजनाओं का लाभ दिलवाने, शिक्षा विभाग वाट्स एप ग्रुप के जरिये जन जागरूकता अभियान चलाएगा व संवेदीकरण करेगा। वहीं पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग इस दौरान खुले  में मास बिकने  वाले, दूषित खाद्य पदार्थों पर नियंत्रण और लोगों को ऐसी चीजें न खाने के लिए जागरूक करेगा।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking