News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शिक्षक दंपत्ती आग से गम्भीर रूप से झुलसे, पत्नी की मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 1, 2023  |  8:37 PM

237 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शिक्षक दंपत्ती आग से गम्भीर रूप से झुलसे, पत्नी की मौत WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के बोधीछपरा गांव निवासी पेशे से शिक्षक मदन प्रसाद यादव की पत्नी के असामयिक निधन पर शिक्षकों सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बताते चलें कि शिक्षक दंपत्ती गोरखपुर में एक हादसे के शिकार हो गए हैं जिनका लखनऊ के केजीएमयू में इलाज चल रहा था। शिक्षक पति का अभी भी लखनऊ में इलाज जारी है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बोधीछपरा गांव निवासी मदन प्रसाद यादव 48 वर्ष पेशे से शिक्षक हैं व काफी मिलनसार व्यक्ति हैं। उनका परिवार गोरखपुर के राहुल नगर मुहल्ले में रहता है। बीते हफ्ते पड़ोस की एक लड़की के द्वारा गैस लीक होने की सूचना पर शोर मचाया गया तो बगल में आवास बनाकर रह रहे शिक्षक मदन यादव एवं उनकी पत्नी उर्मिला देवी आनन- फानन में उनके घर दौड़ पड़े। थोड़ी ही देर बाद गैस में लगी आग से दोनों गम्भीर रूप से झुलस गए। गोरखपुर में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया जहां शनिवार को उनकी पत्नी उर्मिला देवी 45 वर्ष का देहांत हो गया। उनके शव को गांव लाया जा रहा है, जबकि पति मदन यादव का अभी लखनऊ में इलाज जारी है। उनके मौत पर शिक्षक व प्रबुद्ध समाज में शोक की लहर है। बताते चलें कि श्रीमती उर्मिला अपने पीछे दो बच्चों को छोड़कर गई हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking