News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: शिक्षिका डॉ0 प्रतिभा तिवारी ने विद्यार्थियों संग जन्मोत्सव मनाया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 10, 2022  |  4:06 PM

545 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शिक्षिका डॉ0 प्रतिभा तिवारी ने विद्यार्थियों संग जन्मोत्सव मनाया
  • विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री भेंट कर उनके साथ लगाया पौधा

कसया/कुशीनगर। समाज में कुछ लोग अपने कार्य व्यवहार से नजीर बनते हैं। इसी क्रम में नपाप कुशीनगर के वार्ड न. 12 शहीद वीर अब्दुल हमीद नगर स्थित जूनियर हाइस्कूल की शिक्षिका डॉ0 प्रतिभा तिवारी ने नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के साथ मिलकर अपने जन्मदिन पर विद्यालय के बच्चों में शिक्षण सामग्री भेंट किया, केक, मिठाई खिलाया और फिर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

जन्मोत्सव मनाने की इस अनूठी पहल की विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और अन्य जानने वाले सभी मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं। कार्यक्रम के संदर्भ में डॉ0 प्रतिभा ने कहा कि जीवन में हमें सभी चीजें किसी न किसी रूप में समाज से ही मिलती हैं। अतः हम सबको जब भी अवसर मिले समाज के लिए कुछ न कुछ करना चाहिए।

इस अवसर पर डॉ0 गौरव तिवारी, सुदर्शन कुमार, सुमित्रा देवी, रमावती देवी, नयी दिशा के सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking