News Addaa WhatsApp Group

लखनऊ में कुशीनगर के शिक्षक चंद्रहास व संगीता पुरस्कृत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 24, 2023  |  5:52 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लखनऊ में कुशीनगर के शिक्षक चंद्रहास व संगीता पुरस्कृत

कुशीनगर । जनपद कुशीनगर के शिक्षक/एआरपी चन्द्रहास मिश्र व शिक्षिका संगीता राय ने लखनऊ में शुक्रवार को आयोजित
राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के द्वारा सम्मानित हुए।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

शुक्रवार को एससीईआरटी लखनऊ में आयोजित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के योग शिक्षकों की प्रतियोगिता हुई। उत्कृष्ट योग शिक्षक व शिक्षिकाओं को शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह द्वारा प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया।

जनपद कुशीनगर के मोतीचक विकास खण्ड के कम्पोजिटविद्यालय चन्दरपुर पोखरभिण्डा में कार्यरत व कप्तानगंज में एआरपी के पद पर तैनात चंद्रहास मिश्र अपने बच्चों को योग में पारंगत कर जनपद व मंडल स्तर पर कई बार विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने विभिन्न पुरस्कार जीत चुके हैं।मिश्र ने अपने बच्चों द्वारा बनाए गए योगा प्रतीक को शिक्षा मंत्री मंत्री को भेंट किया। जिसकी शिक्षा मंत्री द्वारा नवाचार के रूप में देखते हुए सराहना की गई।इसी क्रम में कसया ब्लाक में तैनात शिक्षिका संगीता राय को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षा मंत्री ने सम्मानित किया। बताते चलें कि बेसिक शिक्षा विभाग लगातार पांच वर्षों से जनपद स्तर पर योगा प्रतियोगिता कराता रहा है। जिसमें चयनित एक महिला व एक पुरुष शिक्षक राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। शिक्षा मंत्री संदीप सिंह द्वारा शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग के जो आसन, प्राणायाम, बंध, क्रिया आदि आपने सीखें हैं उसे स्कूल के बच्चों व उनके अभिभावकों तक जरूर पहुंचाएं। तभी इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सफल होगा। इस अवसर पर शिक्षा निदेशक एससीईआरटी अंजना गोयल, ज्वाइन डायरेक्टर पवन सचान व पत्रकार उपस्थित रहे।

इन दोनों को सम्मानित किए जाने पर डायट प्राचार्य अमित सिंह बीएसए रामजीयावन मौर्य, डीसी सत्येंद्र मौर्य, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गोरखपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल,जिलाध्यक्ष कुशीनगर अविनाश शुक्ल,एसआरजी राम प्रकाश पाण्डेय,बीईओ आशीष मिश्र,राजीव नयन द्विवेदी,संजय यादव, शैलेश कुमार,महेश कर्णधार,नागेंद्र तिवारी, दिलीप पाण्डेय ने प्रसन्नता व्यक्त की हैं।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking