कसया/कुशीनगर । कसया तहसील क्षेत्र के अहिरौली राय न्याय पंचायत के उत्कृष्ट शिक्षकों को गांधी जयंती के अवसर पर रविवार को खड्डा जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया और उनके द्वारा किए कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिपिन सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना है अगर वह चाहे तो समाज में अपने कार्यों से एक अलख जगाता है और उन्हीं के बदौलत समाज में नई पीढ़ी विकसित हो रही है, बच्चों को संभालने और अच्छी शिक्षा देने का भार उनके उपर है सम्मानित होने वालों में सिविलियन विधालय अहिरौली राजा में तैनात शिक्षक बिपिन सिंह व प्राथमिक विद्यालय रामबरचरगहा में तैनात शिक्षिका रागनी पांडेय और सिविलयन विद्यालय खड्डा में तैनात शिक्षक मुरली मनोहर को सम्मानित किया गया और कहा गया कि इन शिक्षकों के अथक प्रयास और अपने कार्य शैली से अपने अपने विधालयो में एक शिक्षा के अलग ही माहौल को स्थापित किया है और उनके विधालय में छात्रों की संख्या में कभी कमी नहीं होती है शिक्षकों ने बताया कि हमारी दावित्य बनता है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ साथ अच्छा व्यवहार और संस्कार दे कि उनकी किर्या कलाप को देखकर दूसरे बच्चे ग्रहण करने का काम करे इस दौरान तिनों शिक्षकों को बुके देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।कार्यक्रम की अध्यक्षता अभयन्नदन तिवारी व संचालन धीरज मिश्रा ने किया आयोजन समिति के सदस्य पदमावती सिंह ने आये सभी अतिथियों का स्वागत और आभार प्रकट किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिजय कान्त मिश्रा सुमित राय राजीव कुमार सिंह,रितेश कुमार सिंह, आजरा खातून, श्वेता राय ,संजू ,साबिया आदि मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…