News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: उत्कृष्ट कार्य के लिये शिक्षक किये गये सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 2, 2022  |  2:56 PM

560 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उत्कृष्ट कार्य के लिये शिक्षक किये गये सम्मानित

कसया/कुशीनगर । कसया तहसील क्षेत्र के अहिरौली राय न्याय पंचायत के उत्कृष्ट शिक्षकों को गांधी जयंती के अवसर पर रविवार को खड्डा जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया और उनके द्वारा किए कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया गया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिपिन सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना है अगर वह चाहे तो समाज में अपने कार्यों से एक अलख जगाता है और उन्हीं के बदौलत समाज में नई पीढ़ी विकसित हो रही है, बच्चों को संभालने और अच्छी शिक्षा देने का भार उनके उपर है सम्मानित होने वालों में सिविलियन विधालय अहिरौली राजा में तैनात शिक्षक बिपिन सिंह व प्राथमिक विद्यालय रामबरचरगहा में तैनात शिक्षिका रागनी पांडेय और सिविलयन विद्यालय खड्डा में तैनात शिक्षक मुरली मनोहर को सम्मानित किया गया और कहा गया कि इन शिक्षकों के अथक प्रयास और अपने कार्य शैली से अपने अपने विधालयो में एक शिक्षा के अलग ही माहौल को स्थापित किया है और उनके विधालय में छात्रों की संख्या में कभी कमी नहीं होती है शिक्षकों ने बताया कि हमारी दावित्य बनता है कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ साथ अच्छा व्यवहार और संस्कार दे कि उनकी किर्या कलाप को देखकर दूसरे बच्चे ग्रहण करने का काम करे इस दौरान तिनों शिक्षकों को बुके देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।कार्यक्रम की अध्यक्षता अभयन्नदन तिवारी व संचालन धीरज मिश्रा ने किया आयोजन समिति के सदस्य पदमावती सिंह ने आये सभी अतिथियों का स्वागत और आभार प्रकट किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिजय कान्त मिश्रा सुमित राय राजीव कुमार सिंह,रितेश कुमार सिंह, आजरा खातून, श्वेता राय ,संजू ,साबिया आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking