News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में वितरित हुई शिक्षण सामग्री

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 10, 2023  |  8:37 PM

97 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में वितरित हुई शिक्षण सामग्री WhatsApp
Responsive image
  • नयी दिशा द्वारा मनोविज्ञान विभाग बीपीजीसी कुशीनगर के सहयोग से हुआ कार्यक्रम
  • शिक्षण सामग्री प्राप्त कर उत्साहित दिखे बच्चे

कसया/कुशीनगर । मनोविज्ञान विभाग, बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के सहयोग से बुधवार को नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा नगर पालिका परिषद कुशीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय कुरमौटा पर अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को संस्था द्वारा चलाये जा रहे पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत अभियान के अंतर्गत कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर, बॉक्स इत्यादि शिक्षण सामग्री भेंट किया गया। शिक्षण सामग्री प्राप्त कर बच्चे उत्साहित दिखे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ।

आपके लिए और..- चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर के पूर्व प्राचार्य प्रो0 अमृतांशु शुक्ल ने कहा कि नयी दिशा द्वारा जन सहयोग से बच्चों तक शिक्षण सामग्री पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ने और आवश्यकता पड़ने पर शिक्षण सामग्री सम्बन्धी अन्य जरूरतों को पूरा करने की बात कही।
नयी दिशा अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी ने बच्चों को शिक्षण सामग्री का समुचित उपयोग करने का सुझाव दिया। मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो0 राम भूषण मिश्र ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि बच्चों हम सब भी प्राथमिक विद्यालय में टाट पट्टी पर बैठकर पढ़े हैं। इसलिए अपने को कम न समझते हुए परिश्रम करो और आगे बढ़ो। डॉ0 गौरव तिवारी ने बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराकर पढ़ने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम को डॉ0 सत्यप्रकाश, डॉ0 रीना मालवीय, डॉ0 विशेषता मिश्रा इत्यादि ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत प्रधानाध्यापक हरीन्द्र कुमार चौरसिया, आभार स्वाती देवी व संचालन नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने किया।

इस अवसर पर राजेश शुक्ल, अमर प्रकाश पांडेय, रश्मि यादव, सरिता गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार दुबे, दिव्या शुक्ला, खुशबुन नेसा, जितेंद्र गुप्ता, आसपति देवी, संगीता देवी, सुशीला देवी इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking